17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि प्रशासन और कॉलरी की बेरूखी पर ७ किसानो ने दी आत्मदाह की चेतावनी

ऐसा क्या हुआ कि प्रशासन और कॉलरी की बेरूखी पर ७ किसानो ने दी आत्मदाह की चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 29 Mar 2018, 8:57 PM IST

What happened that 7 farmers on the racket of administration and colon

कॉलरी द्वारा भू-अर्जन तथा नौकरी से वंचित ७ लोगों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
अनूपपुर। एसईसीएल द्वारा कोतमा सहित बिजुरी व अन्य भागों में संचालित किए गए खदानों तथा इसमें स्थानीय किसानों से नौकरी सहित अन्य सुविधाओं के आधार पर की गई भू-अर्चन की प्रक्रियाओं के उपरांत भी कुछ परिवारों को अबतक नौकरी नहीं दिए जाने से नाराज ऐसे ७ लोगों ने ३१ मार्च को आत्मदाह की चेतावनी दी। जिसमें आत्मदाह के लिए कॉलरी प्रशासन सहित जिला प्रशासन पर इसकी जिम्मेदारी थोपी है। हाल के दिनों में निमहा गांव में अनशन पर बैठी महिला ने भी ३१ मार्च की दोपहर धरना स्थल पर ही आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं अब आमांडाड कॉलरी से प्रभावित किसान मथुरा प्रजापति ने भी कॉलरी प्रबंधन द्वारा नौकरी से वंचित किए जाने तथा जमीन अधिग्रहित करने के विरोध में 31 मार्च को आत्मदाह की चेतावनी दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा के अनुसार कॉलरी द्वारा भू-अर्चन सहित नौकरी के दिए गए आश्वासनों इनमें कुछ लोगों द्वारा कोर्ट के आदेश के बाद भी कॉलरी द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए ३१ मार्च की दोपहर को आत्मदाह की चेतावनी है। एएसपी के अनुसार जिले से अबतक ३१ मार्च तक की डेडलाईन में ७ लोगों द्वारा आत्मदाह की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए कोतमा एसडीओपी को सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ प्रभावित परिवार को समझाने के लिए निर्देशित किया है। प्रभावित परिवारों के अनुसार एसईसीएल के नियमानुसार दो एकड़ के पैकेज बनाकर रोजगार सहित सुविधा प्रदान किए जाने के आश्वासन पर जमीनी दस्तावेज व भू-अर्जन किया गया है। लेकिन अब कॉलरी कुछ परिवारों को नौकरी देने में तरह तरह के नियमों का हवाला और आनाकानी कर उसे वंचित किए हुए हैं। वहीं बेरोजगारी और जमीन के अभाव में परिवारों का भरण पोषण भी मुश्किल हो गया है।
वर्सन:
हाईकोर्ट के आदेश पर कलेक्टर द्वारा 31 मार्च को ग्राम आमाडांड, कुहका, निमहा में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें पात्र हितग्राही का चयन करते हुए रोजगार एंव मुआवजा दिया जाएगा।
अजीत सिंह सोड़ा,डिप्टी जीएम जमुना कोतमा क्षेत्र।
----------------------------------------------------------------