अनूपपुर

एमपी में तीन मंजिला बिल्डिंग भर भराकर गिरी, मलबे में एक शव मिला, 5 घायलों का रेस्क्यू

MP News: अनूपपुर के कोतमा में लॉज की तीन मंजिला बिल्डिंग ढही,5 घायलों को निकाला, 1 का शव मिला।

3 min read
building collapse lodge people trapped

MP News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अनूपपुर जिले के कोतमा में बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई है। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागने लगे। बताया गया है कि जिस वक्त हादसा हुई उस समय भवन के ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। साथ ही लॉज के बगल में नए निर्माण के लिए नींव की खुदाई भी की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज आवाज के साथ पूरी इमारत कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया।

3 घायलों को मलबे से निकाला गया, 1 का शव मिला

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने 5 लोगों को बिल्डिंग के मलबे से घायल हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं एक व्यक्ति का शव भी मलबे से निकाला गया है जिसकी पहचान भगवान दीन यादव निवासी कोतमा 55 वर्ष के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि मलबे में 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिन घायलों का रेस्क्यू अभी तक किया गया है उसमें तुलसी महरा उम्र 40 वर्ष, रामकिशोर प्रजापति उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बगईहा टोला जो की बगल के गर्ग किराना दुकान में काम कर रहा था तभी बिल्डिंग गिरने से वह घायल हुआ। इसके साथ ही एक महिला को भी घायल अवस्था में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है घायल महिला तुलसी भैंना निवासी जैतहरी गोबरी जो कि अपने मायके डोगरिया जाने के लिए कोतमा बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल लॉज के नीचे बैठकर बस का इंतजार कर रही थी तभी यह दुर्घटना हो गई। दो अन्य घायलों का भी रेस्क्यू किया गया है।

बिना अनुमति के किया जा रहे थे दोनों निर्माण कार्य

बताया गया की लाज में ऊपर के हिस्से पर नया निर्माण कार्य किया जा रहा था इसके साथ ही इसके बगल में भी कांप्लेक्स निर्माण के लिए नींव खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों ही निर्माण कार्यों की अनुमति नगर पालिका से नहीं ली गई थी बावजूद इसके यह कार्य किया जा रहा था और नगर पालिका ने इस पर ना तो नोटिस जारी की थी और ना ही इसे रोकने की कार्यवाही ही की गई थी। जिसके कारण असुरक्षित रूप से किया जा रहे कार्यों की वजह से यह हादसा हो गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य और नींव की खुदाई को संभावित कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले भर से रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के साथ ही एसडीएम सतीश वर्मा एवं तहसीलदार दशरथ सिंह के साथ ही कई थानों के पुलिस बल और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के साथ ही एसईसीएल हसदेव क्षेत्र एवं जमुना कोतमा क्षेत्र की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें

एमपी में महिला मित्र से मिलने आए युवक को इस कदर पीटा कि थम गईं सांसें

Updated on:
04 Apr 2026 09:01 pm
Published on:
04 Apr 2026 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर