अनूपपुर

पिता को खाना देने पहुंचे बच्चे तो खेत में मिला शव

mp news: 45 वर्षीय किसान का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

2 min read
farmer found dead in field murder suspected police investigation

mp news: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के बगडुमरा गांव के पास खेत में गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महाजन यादव के रूप में हुई है। महाजन यादव किसान थे और जब खेत में बच्चे उन्हें खाना देने के लिए पहुंचे तो शव देखा। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

एमपी में पकड़ाया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा

खेत में मिली लाश

पुलिस के अनुसार महाजन यादव अपने खेत में सब्जी की खेती करते थे और खेत में ही बने घर में रहते थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह अपने गांव स्थित घर गए थे और कुछ देर बाद फिर खेत लौट आए थे। सुबह करीब 8 बजे पत्नी ने बच्चों के हाथों उनके लिए खाना खेत पर भेजा। जब बच्चे खेत पर पहुंचे तो महाजन यादव वहां नहीं मिले। इसके बाद बच्चों ने आसपास तलाश की, तभी खेत के पास उनका शव पड़ा मिला।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा । पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

नरभक्षी ने नाबालिग की हत्या कर मांस खाया, खून पीया

Published on:
05 Mar 2026 08:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर