अनूपपुर

घर से भागे प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

mp news: जहर खाने के बाद प्रेमी जोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पहले प्रेमिका और फिर प्रेमी की मौत हो गई।

2 min read
love couple suicide poison

mp news: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में घर से भागे प्रेमी जोड़े की जहर खाने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहर खाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान पहले प्रेमिका और फिर प्रेमी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

आखिरी पेपर देकर निकल रहे 10वीं के छात्र की परीक्षा केन्द्र के गेट पर हत्या

3 मार्च को घर से भागे थे प्रेमी-प्रेमिका

जानकारी के अनुसार मृतका माधुरी चौधरी (18 वर्ष), निवासी अमगवां थाना जैतहरी, 3 मार्च की शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान माधुरी की बहन सीता चौधरी ने परिजनों को बताया कि माधुरी की फोन पर शंकर उर्फ अभय राठौर (20 वर्ष) निवासी उमरिया से बातचीत होती थी। जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी 3 मार्च से लापता है। इसके बाद 5 मार्च को परिजनों ने जैतहरी थाने में माधुरी की गुमशुदगी दर्ज कराई।

इलाज के दौरान प्रेमी जोड़े की मौत

6 मार्च को माधुरी ने अपनी बड़ी बहन सीता को फोन कर 2000 रुपए और आधार कार्ड लेकर अनूपपुर आने को कहा। बहन परिजनों के साथ अनूपपुर पहुंची और बताए गए अलग-अलग स्थानों पर खोजबीन भी की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। इसी बीच 7 मार्च की शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को जानकारी मिली कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है और उसे गंभीर हालत में जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया जा रहा है। परिजन जब रात में जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक माधुरी की रात करीब 8:30 बजे मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां शंकर उर्फ अभय राठौर का भी उपचार जहर के सेवन से गंभीर हालत होने पर किया जा रहा था। युवक की हालत नाजुक थी और रविवार दोपहर उसकी भी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

नरभक्षी ने नाबालिग की हत्या कर मांस खाया, खून पीया

Published on:
08 Mar 2026 06:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर