अनूपपुर

मां को मारकर बेटे ने प्रेमिका को किया फोन, बोली- ले जाकर पटरियों पर फेंक दो…

mp news: आरोपी व उसकी प्रेमिका के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल, अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर बेटे ने मां को मार डाला।

2 min read
son kills mother girlfriend audio viral

mp news: मध्यप्रदेश के शहडोल में अवैध संबंधों के चलते रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है जहां बुजुर्ग महिला की उसके ही बेटे ने गला दबाकर हत्या कर दी। मां बेटे के अवैध संबंध में रोड़ा बन रही थी और बेटे को उसकी प्रेमिका से मिलने से रोका करती थी। हैरानी की बात ये है कि मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी बेटे ने अपनी प्रेमिका को फोन किया और मां की हत्या की बात बताई। इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी को सलाह दी कि मां की लाश को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दे। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

गला दबाकर मां को मार डाला

अनूपपुर जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 की राजेन्द्र सिंह कॉलोनी में रहने वाले संजय कोरी नाम के युवक ने मां की हत्या कर दी। जिस वक्त मां गहरी नींद में सो रही थी तभी आरोपी बेटे ने उसका गला दबाया और करीब 20 मिनट तक दबाए रखा। इसके बाद उसने ये जानने के लिए मां के चेहरे पर पानी के छींटे मारे कि मां मरी है कि नहीं, लेकिन तभी बेहोश मां को होश आ गया और वो चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी बेटे ने फिर से मां का गला दबाया और तब तक दबाता रहा जब तक सांसें थम नहीं गईं। मां को मारने के बाद आरोपी बेटे संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया और बताया कि उसने मां को मार डाला है।

प्रेमिका से बातचीत का ऑडियो वायरल

आरोपी संजय व उसकी प्रेमिका के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में आरोपी संजय प्रेमिका से मां को मारने की बात कहना सुनाई दे रहा है तो वहीं प्रेमिका उसे सलाह दे रही है कि मां की लाश को ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दे जिससे कि सभी को लगे कि ये हत्या नहीं बल्कि हादसा है। जिस पर आरोपी प्रेमी कहता है कि वो ये काम अकेले नहीं कर सकता। बातचीत में प्रेमिका बार-बार खुद को बचाने और अपना नाम न लेने की हिदायत भी दे रही है। पुलिस ने आरोपी संजय कोरी को मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वायरल ऑडियो की जांच की बात भी पुलिस कह रही है। बताया गया है कि आरोपी संजय कोरी के महिला से अवैध संबंध हैं और संजय की मां अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही थी।

ये भी पढ़ें

मां ने हाथों से समेटे बच्ची के टुकड़े, परिवार ने सड़क से धोया खून

Published on:
19 Mar 2026 05:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर