
farmer found dead in field murder suspected police investigation
mp news: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के बगडुमरा गांव के पास खेत में गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महाजन यादव के रूप में हुई है। महाजन यादव किसान थे और जब खेत में बच्चे उन्हें खाना देने के लिए पहुंचे तो शव देखा। घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महाजन यादव अपने खेत में सब्जी की खेती करते थे और खेत में ही बने घर में रहते थे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह अपने गांव स्थित घर गए थे और कुछ देर बाद फिर खेत लौट आए थे। सुबह करीब 8 बजे पत्नी ने बच्चों के हाथों उनके लिए खाना खेत पर भेजा। जब बच्चे खेत पर पहुंचे तो महाजन यादव वहां नहीं मिले। इसके बाद बच्चों ने आसपास तलाश की, तभी खेत के पास उनका शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही भालूमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा । पुलिस इस मामले में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
Published on:
05 Mar 2026 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
