अनूपपुर

अब पर्यावरण की भी सुरक्षा: पौधारोपण की पुलिस परिवार ने की पहल, हरयालों उत्सव में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने किया पौधारोपण

अब पर्यावरण की भी सुरक्षा: पौधारोपण की पुलिस परिवार ने की पहल, हरयालों उत्सव में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने किया पौधारोपण
2 min read
Now the security of the environment: The police family of plantation h
अब पर्यावरण की भी सुरक्षा: पौधारोपण की पुलिस परिवार ने की पहल, हरयालों उत्सव में पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने किया पौधारोपण

नवआरक्षक सम्भालेंगे पानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी, ५० जवानों ने रोपी ३५० फलदार व वनीय पौधे
अनूपपुर। वन अच्छादन में दिन प्रतिदिन बिगड़ते पर्यावरणीय असंतुलनता तथा उसे बचाने पौधारोपण की दिशा में पत्रिका के हरयालो मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत रविवार १५ जुलाई की शाम जिले के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ५० से अधिक जवानों ने सुरक्षा के साथ साथ अब पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी सम्भाली है। जिला मुख्यालय के नवनिर्माणाधीन पुलिस लाईन ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तीनों अनुविभागीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ १० थानों के थाना प्रभारी, १ आरआई, १ यातायात प्रभारी सहित ३५ से अधिक जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान पुलिस लाईन की बाउंड्री के भीतर लगभग ३५० पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आम, पामट्री, अशोक, कॉकटेल, नीम, करंज, जामुन, आंवला, सागौन, शीशम, गुलमोहर सहित अन्य फलदार व वनियी पौधे शामिल रहे। पत्रिका के हरयालो मध्यप्रदेश कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियोंं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पुलिस पदाधिकारियों ने एक सुर में पत्रिका हरयालो मध्यप्रदेश कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, भले ही शासकीय स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम १५ जुलाई से आरम्भ हो गया है। लेकिन पर्यावरण के प्रति पत्रिका की संवेदनशीलता में आरम्भ किए गए कार्यक्रम में पुलिस विभाग अनूपपुर भी पौधारोपण कर अपनी सहभागिता बनाने में सफलता पाई है। पत्रिका का यह कार्यक्रम सराहनीय है, इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोग जुड़ेंगे तथा पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अपने हाथों एक पौधा का रोपण कर वनों की घटती तादाद को बढ़ाने व धरा को हरा-भरा करने में मदद करेंगे। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, एसडीओपी उमेश गर्ग, आरआई कमलेश परस्ते सहित थाना प्रभारी प्रफ्फूल राय व यातायात प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आरम्भ किए गए पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पत्रिका हरयालो मध्यप्रदेश के लिए पुलिस लाईन अनूपपुर में १ हजार पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना परिसर में भी पौधारोपण कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस लाईन के पास फिलहाल ज्यादा छायादार व वनीय जैसी व्यवस्था नहीं है। जिसे हराभरा बनाने एक हजार से भी अधिक पौधों का रोपण कराया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्यरूप से पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह, एसडीओपी अनूपपुर उमेश गर्ग, कोतमा एसएन प्रसाद, पुष्पराजगढ़ मलखान सिंह, आरआई कमलेश परस्ते, निज सचिव एनएस ठाकुर, यातायात प्रभारी विजेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी अनूपपुर प्रफ्फ्ल राय, चचाई पीसी कोल, जैतहरी डीके दाहिया, अमरकंटक भानू प्रताप सिंह, बिजुरी अरूण ङ्क्षसह, सहित अन्य थानों के प्रभारी व नवआरक्षक जवान शामिल रहे।
बॉक्स: बारिश बनी बाधा, रूकते ही आरम्भ कर दी पौधारोपण
पत्रिका के हरयालो मध्यप्रदेश कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित आपराधिक समीक्षा बैठक के बाद बारिश की झमाझम दौर आरम्भ हो गई। जहां पूर्व निर्धारित वृक्षारोपण कार्यक्रम एक बार स्थगित कर दी गई। इसी दौरान पुन: पुलिस लाईन जाने की तैयारी हुई तो बारिश का एक दौर और चला। जिसके बाद बारिश के थमते ही सभी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस लाईन पहुंच पौधारोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नवआरक्षकों को सौंपी, जहां नियमित पानी के साथ उसकी देखभाल की जाएगी। हालंाकि बाउंड्री बाल होने के कारण पौधो की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जरूरत नहीं बताई गई है।
वर्सन:
पत्रिका हरयालो मध्यप्रदेश कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति सराहनीय कार्यक्रम है, पुलिस परिवार की ओर से लगातार जैसे मौका मिलेगा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस लाईन में ही एक हजार पौधे लगाए जाएंगे, जबकि थाना परिसरों में भी थाना प्रभारियों को पौधारोपण कराने के निर्देश दिए गए हैं। पौधा लगाने के साथ उसे सुरक्षित रखने के भी प्रयास करेंगे।
तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर।

Published on:
16 Jul 2018 07:55 pm