अनूपपुर

विधानसभा क्षेत्रों में मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर, जिले में अब तक 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ

विधानसभा क्षेत्रों में मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर, जिले में अब तक 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ
2 min read
On energy infrastructural development celebrated in the assembly areas
विधानसभा क्षेत्रों में मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर, जिले में अब तक 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ

12200 लोगों के 5 करोड़ 33 लाख के बिजली बिल माफ, विधानसभा क्षेत्रों में मनाया गया ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व
अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन की जनहितैषी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) अंतर्गत सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम अंतर्गत अनूपपुर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित ऊर्जा अधोसंरचना विकास पर्व के अवसर पर 12200 हितग्राहियों के 5 करोड़ 33 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा (रतलाम) से जिलों के कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था तीनों कार्यक्रम स्थलो में की गई थी। विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर का कार्यक्रम नया पॉलीटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में, विधानसभा क्षेत्र कोतमा का कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन में, विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ का कार्यक्रम सामुदायिक भवन पुष्पराजगढ में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर रामलाल रौतेल ने कहा शासन द्वारा नित नए प्रयासों के माध्यम से पिछड़े लोगों को हर क्षेत्र पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सभी में सशक्त कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य किया जाता रहा है और ऐसे ही किया जाता रहेगा। कार्यपालन यंत्री एमपीईकेवीवीसीएल प्रमोद गेडाम ने बताया कि सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 5500 लोगों के 2 करोड़ 36 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र, विधानसभा क्षेत्र कोतमा में 4000 लोगों के 1 करोड़ 76 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र एवं विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में 2700 लोगों के 1 करोड़ 21 लाख के बिजली बिल माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि सरल बिजली बिल स्कीम एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल स्कीम से अब तक अनूपपुर के 34272 लोगों के 46 करोड़ 40 लाख रुपए के बिजली बिल माफ किए जा चुके हैं। कार्यपालनयंत्री बिजली पीके गेडाम का कहना है कि अभी विकासखंड स्तरों पर बिल माफी का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें और हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Updated on:
12 Jul 2018 08:10 pm
Published on:
12 Jul 2018 08:10 pm