
खतरनाक रूप से खड़ी भारी भरकम बीम के नीच दबा मजदूर, लोगों ने मलवा हटाकर बचाई जान
मलवा हटाने के दौरान भारी भरकम बीम के नीच दबा मजदूर, लोगों ने मलवा हटाकर बचाई जान
पीठ में घुसा बीम का रॉड, गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अनूपपुर। कोतवाली थानंातर्गत अमरकंटक तिराहा स्थित पेट्रोल पम्प मालिक की बनी बिल्डिंग के मलवे को हटाने के दौरान मंगलवार १० जुलाई की सुबह उस समय सैकड़ा लोगों के बीच कोहराम मच गया, जब मलवा हटाने रहे मजदूर ३५ वर्षीय विष्णु राठौर हर्री गांव निवासी के उपर खतरनाक रूप से खड़ी भारी भरकम बीम आ गिरा। बीम के गिरते ही बीम के नीचे दबे मजदूर के पीठ में ३-४ इंच की सरिया जा धंसी, जबकि आसपास लगी ४-५ अन्य सरिया भी मजदूर के पीठ सहित सिर में लगकर शरीर को जख्मी बना दिया। वहीं भारी भरकम बीम के नीचे दबने से मजदूर का दम घुटने लगा, आनन फानन में सैकड़ो लोगों ने दौडक़र बीम को हटाने के साथ नीचे से मलवा हटाकर मजदूर को बचाने का प्रयास किया। हालांकि भारी बीम होने के कारण उसे हटाया नहंी जा सका। लगभग १० मिनट की मशक्कत के बाद लोगों ने मजदूरों को मलवा खोदकर बीम के नीचे से बाहर निकाला तथा गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सुबह ११ बजे की बताई जाती है। बताया जाता है कि अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर चिह्नित अतिक्रमण में राजू केडिय़ा पेट्रोल पम्प की इमारत का हिस्सा में अतिक्रमण में शामिल था। जिसे मजदूरों से तुडवाकर हटाया जा रहा था। मंगलवार को भी तुड़ाई के साथ मलवा हटाया जा रहा था, इसी दौरान खतरनाक रूप से खड़ा बीम मजदूर के उपर आ गिरा। लोगों ने बीम हटाने की मदद में नपा को फोन कर जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने की अपील। वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। लेकिन किसी ने नहीं आने पर खुद लोगों ने मजदूर की जान बचाने का प्रयास किया।
-----------------------------------------------------
Published on:
11 Jul 2018 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
