अनूपपुर

नन्हें कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, रचनात्मक प्रतिभा देख हुए दर्शक अचंभित

नन्हें कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, रचनात्मक प्रतिभा देख हुए दर्शक अचंभित
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 8:07 PM IST
Presented by cultural performances by creative artists, creative spect

किंडर गार्टेन का वार्षिकोत्सव संपन्न, नन्हें कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित किंडर गार्टेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हें कलाकार जमकर थिरके। उनकी रचनात्मक प्रतिभा को देखकर सभी दर्शक अचंभित थे। इस अवसर पर अभिभावकों को बच्चों की प्रतिभा के अनुसार उन्हें प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया। प्राचार्य प्रतिभा मंडल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के माध्यम से बच्चों को निरंतर नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में एलकेजी के छात्रों ने मेरा नाम चिनचिन चुन पर नृत्य प्रस्तुत किया। यूकेजी के छात्रों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। एलकेजी के ही छात्रों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत कर सभी की सराहना पाई। नर्सरी के बच्चों ने राइम्स प्रस्तुत की। इसके अलावा बच्चों ने सफाई पर एक प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. दिलीप सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. नीति जैन और स्कूल की सचिव डॉ. पी श्रीदेवी ने स्कूल के लोगो का विमोचन किया। प्रो. दिलीप सिंह ने शिक्षकों और अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव कदम उठाएं, जिससे समाज में उनका रचनात्मक योगदान किया जा सके।
------------------

नर्मदा को स्वच्छ बनाने जन समुदाय आया आगे
अनूपपुर। मप्र. की जीवनदायिनी कही जाने वाली मां नर्मदा को अविरल व स्वच्छ बनाने के लिए जन अभियान परिषद की अगुवाई में मां रेवा स्वच्छता अभियान का सातवां चरण अमरकंटक में आरंभ हुआ। जिसके पहले दिन सावित्री सरोवर एवं मां नर्मदा मन्दिर के पीछे सफाई का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान में विकसखंड समंवयक ब्रजेंद्र मिश्रा की अगुवाई में नगर पंचायत अमरकंटक की अध्यक्ष, पुष्पराजगढ़ विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों, वन विद्यालय के प्रशिक्षुओं, नई उड़ान सामाजिक कल्याण समिति के सदस्यों, नर्मदा प्रहरी व्यपारी संघ के सदस्यों एवं नर्मदा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सुबह 6 से 8 बजे तक श्रमदान कर मां नर्मदा को स्वच्छ करने में सहयोग प्रदान किया। सोमवार १६ अप्रैल को पुन: सुबह 6 से 8 बजे इसी स्थान पर श्रमदान किया जाएगा,
----------------------------

Published on: