अनूपपुर

…तो गरीबी में अपना ली चोरी की राह, डेढ़ लाख के सामान के साथ पकड़ाया

...तो गरीबी में अपना ली चोरी की राह, डेढ़ लाख के सामान के साथ पकड़ाया
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2018, 9:01 PM IST
... then, in poverty, its way to the theft, caught with one and a half

जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई में शातिर चोर सहित डेढ लाख रूपए के सामान जब्त
गरीबी के कारण ढाई वर्ष से कर रहा चोरियां, लगभग दर्जन भर चोरी करने की बात कबूली
अनूपपुर। अनूपपुर रेलवे जीआरपी चौकी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गुरूवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर चिरमिरी-कटनी सवारी गाड़ी से शातिर चोर ४३ वर्षीय राजेश केचर पिता चतुबाधा केचर निवासी धनपुरी हाल मुकाम बिजुरी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही से डेढ़ लाख के चोरी के सामान जब्त करने में सफलता पाई है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अबतक दर्जनों चोरी की घटना अंजाम देने की बात कबूली है। साथ ही पुलिस को बताया कि वह गरीबी के कारण परिवार के भरण पोषण में पिछले ढाई साल से इस चोरी की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है। उसके पिता की मौत के बाद मां कॉलरी में नौकरी करती थी, जहां मां ने दूसरी शादी कर ली, जिसमें उसे परिवारिक सम्पत्ति से कुछ नहीं मिल सका। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामानों में 10 मोबाइल 1 लेपटॉप, एक सोने का मंगलसूत्र, कई बैग कपड़े और लगभग 30 हजार मूल्य के आर्टिफिशियल ज्वैलरी शामिल है। जीआरपी चौकी प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा के अनुसार आरोपी धनपुरी निवासी है, लेकिन यह बिजुरी में रहता था, बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे अनूपपुर से गिर$फ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर बिजुरी से चोरी गए सामानों को जब्त किया गया। हालांकि आरोपी के खिलाफ अबतक अनूपपुर में कोई मामले दर्ज नहीं है। लेकिन अन्य जिलों के थानों से जानकारी मांगी गई है। चौकी प्रभारी के अनुसार इससे पूर्व राजेश केचर ने नवम्बर २०१७ में चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा ६ अप्रैल २०१८ को भी भोपाल-बिलासपुर ट्रेन से चोरी की थी। राजेश केचर अक्सर भोपाल-बिलासपुर और रीवा-चिरमारी ट्रेनों में ही चोरी करता था, क्योंकि रात के समय अधिकांश मुसाफिर सो जाते हैं, जहां यह आसानी से चोरी को अंजाम देने में सफल हो जाता था। आरपीएफ और जीआरपी को लम्बे समय से राजेश की तालाश थी।
--------------------------------------------------------

Published on: