अनूपपुर

ये क्या? सूखी नदी में नपा ने लगा दिए 4 करोड़ के फिल्टर प्लांट, बारिश की पानी से कब तक बुझेगी नगरवासियों की प्यास

ये क्या? सूखी नदी में नपा ने लगा दिए 4 करोड़ के फिल्टर प्लांट, बारिश की पानी से कब तक बुझेगी नगरवासियों की प्यास
3 min read
• •
Updated: 3 May 2018, 9:10 PM IST
what is this? Napa planted 4 million filter plants in the dry river, h

चंद सालों में बेकार हो जाएगा करोड़ों का फिल्टर प्लांट, दिनोंदिन सूखती जा रही तिपान की धार
अनूपपुर। नगरीय क्षेत्र अनूपपुर के १५ वार्डो में फिल्टर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने तिपान नदी में स्थापित किए जा रहे फिल्टर प्लांट की मंशा नगरीय प्रशासन के लिए अधिक दिनों तक कारगर साबित होती नहीं दिख रही है। खुद नगरपालिका के इंजीनियरों ने तिपान की सूखती कोख को देखते हुए इसे चंद सालों में बेकार होने की आशंका जाहिर की है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब करोड़ों की प्रोजेक्ट को स्थापित किया जाना था, तो नगरपालिका इसे सोननदी के तट स्थापित करती, ताकि नगरवासियों को भविष्य तक बेहतर पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकती। जबकि तिपान नदी का जलस्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है और जलधाराएं लगभग सूखने के कगार पर पहुंच गई है। बावजूद नगरपालिका ने शासन की मंद से आवंटित राशियों को बिना सोच-विचार किए सूखती जा रही नदी के किनारे स्थापित कर दी है। जिसके बाद अब नगरपालिका की स्थापित हो रही लगभग १४.७० करोड़ की जलापूर्ति परियोजना पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर से नगरवासियों को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ेगा। फिलहाल नगरपालिका द्वारा नगर के समस्त वार्डो में ४ ओवरहैड टैंक के साथ ६ किलोमीटर लम्बी मुख्य पाईप लाईन के साथ ६० किलोमीटर ब्रांच लाईन पाईप बिछाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं फिल्टर प्लांट के पूर्ण निर्माण पर अभी ५ करोड़ के और लोन लेने के भी आसार बने हुए हैं।
बताया जाता है कि जलप्रदाय योजना के तहत नगरपालिका अनूपपुर द्वारा वर्ष २०१३ में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें वर्ष २०१४ में स्वीकृति उपरांत निविदा २०१५ में बुलाई गई। इसमें तत्कालीन सीएमओ द्वारा जलप्रदाय की निविदा के लिए आमंत्रण की अनदेखी कर विलम्ब से निविदा निकाली थी। लेकिन टेंडर जारी होने के बाद भी फिल्टर प्लांट के लिए जमीन नहीं उपलब्ध हो सका। जिसे देखते हुए नगरपालिका ने वर्ष २०१५ में ही तिपाननदी किनारे फिल्टर प्लांट के लिए ५० डिसमिल जमीन आवंटित कराकर फिल्टर प्लांट की स्थापना कार्य आरम्भ कराया। बताया जाता है वर्तमान में जगह जगह बांध बना देने के कारण जिले की सोन, तिपानी और चंदास नदी की जलधाराएं लगभग विलुप्त की कगार पर पहुंच गई है। सोननदी में नाला के सामान जलधाराए तो बहती भी हैं, लेकिन तिपाननदी पानी के अभाव में रेत में तब्दील हो गई है। बताया जाता है कि तिपान में बारिश के दौरान ही पानी का बहाव नजर आता है। गर्मी के दिनों में नदी की तलहटी रेत की ढेर में तब्दील हो जाती है। वहीं रेलवे सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व अनूपपुर रेलवे द्वारा भी तिपाननदी किनारे करोड़ों की योजना डालकर रेलवे कॉलोनी और स्टेशन परिसर के लिए जलापूर्ति का प्रयास किया था। लेकिन बोर पम्प पानी के अभाव में एक साल के बाद ही फेल हो गई और आज भी रेलवे कॉलोनी जल समस्या से जूझ रहा है।
बॉक्स: बारिश की पानी से कबतक बुझेगी नगरवासियों की प्यास
विशेषज्ञों के अनुसार फिल्टर प्लांट के लिए बनाया गए डैम में बारिश के दौरान पानी को रोका जाएगा। जिससे फिल्टर प्लांट को पर्याप्त पानी मिल सकेगी। लेकिन दूसरी और विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की मात्रा कम होने के कारण डैम में अधिक पानी का भी भराव नहीं हो पाएगा। अगर नदी में जलस्तर ठीक ठंग से नहीं मिल पाएगा तो सम्भव है कि फिल्टर प्लांट अधिक दिनों तक सफल नहीं हो पाएगा।
वर्सन:
अभी तो कुछ कहा नहीं जा सकता। चालू होने तथा पानी के स्टोरेज के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। यह सही है कि सोननदी बेहतर विकल्प थी। लेकिन डीपीआर तैयार करने वाले ने कुछ सोचकर इसे प्रस्तावित किया होगा।
अशीष शर्मा, सीएमओ अनूपपुर।
---------------------------------------------------------------

Published on: