अशोकनगर

एमपी के विधायक ने शराब की दुकानें खोलने का किया विरोध, कहा महामारी बढ़ जाएगी

चंदेरी विधायक बोलेः अभी शराब की दुकानें खोलने का निर्णय गलत
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 May 2020, 1:37 PM IST
एमपी के विधायक ने शराब की दुकानें खोलने का किया विरोध, कहा महामारी बढ़ जाएगी
Chanderi MLA Gopal Singh Chauhan

अशोकनगर. लाॅकडाउन 3 (lockdown 3) में शराब की दुकानों को खोले जाने के निर्णय (opening liquor shops in MP) की एक ओर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है तो महामारी फैलने का अंदेशा भापते हुए जनप्रतिनिधियों ने निर्णय का विरोध शुरू कर दिया है। चंदेरी विधायक (Chanderi MLA)ने सरकार के निर्णय को गलत बताते हुए सख्त ऐतराज जताया है। विधायक का कहना है कि वैश्विक महामारी के दौरान रोकथाम के उपाय फेल हैं, ऐसे में शराब की दुकानों पर जब भीड़ उमडे़गी तो कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चंदेरी से कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डुग्गीराजा(MLA Gopal Singh Chauhan) ने कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी फैली हुई है। सरकार ने शराब की दुकानें खोलने का जो निर्णय लिया है वह इस समय उचित नहीं है, क्योंकि शराब दुकानों पर भीड़ अधिक होती है और यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो पाता है। विधायक ने बताया कि कि जिन स्थानों पर शराब की फैक्ट्रियां हैं, वह रेड जोन में आते हैं। रेड जोन से माल आएगा तो इस बात का खतरा भी रहेगा कि संक्रमण भी उसके साथ आए। यदि कहीं से भी वायरस आ गया तो पूरे अशोकनगर जिले की सामान्य स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस समय शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लेना उचित नहीं है।

Updated on:
4 May 2020, 1:37 PM IST
Published on: