अशोकनगर

कोरोना रोकथाम में अंधविश्वास का रोड़ा, संक्रमित पत्नी का पति कराता रहा झाड़-फूंक

Corona and Superstition पत्नी की मौत के बाद पति को स्वास्थ्य विभाग ने किया आईसोलेट नौ और लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार की शिकायत के बाद सैंपल लिया गया
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2020, 3:09 PM IST
covid

अशोकनगर। कोरोना (Corona) महामारी के बचाव में अंधविश्वास(superstitions) भी एक रोड़ा बनने लगा है। अशोकनगर (Ashoknagar) में एक महिला की कोरोना से मौत (woman dies due to corona) की पुष्टि के बाद भी परिजन इसे जादू-टोना मान रहे हैं। पड़ोसियों की मानें तो मृतका के पति ने बीते 17 अप्रैल को झाड़-फूंक भी कराया था। हालांकि, एम्स (AIIMS) से पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमा (health department of Madhya Pradesh) ने मृतका के पति को कोविड सेंटर (COVID centre) में भर्ती करा दिया है। आसपास के घरों में भी जांच कर लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद उसके आसपास के घरों, आसपास के मोहल्लों में स्वास्थ्य टीम ने सर्वे करने के साथ ही निगरानी प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में नौ लोगों को सर्दी-जुखाम व खांसी/बुखार के लक्षण के बाद उनके सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं।
ईसागढ़ (Ishagarh) के कंडेलगंज की चालीस वर्षीय शांतिबाई (Shantibai, Corona patient) पत्नी अजब सिंह (Ajab Singh) की मौत भोपाल में कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। एम्स से सैंपल रिपोर्ट (Corona Samaple report) आने के बाद शांतिबाई की मौत की वजह कोरोना संक्रमण बताया गया। लेकिन इस रिपोर्ट के बाद भी मृतका का पति अजब सिंह इस मौत की वजह जादू-टोना बताता रहा। पड़ोसियों की मानें तो पत्नी के बीमार होने पर उसने घर में ही झाड़-फूंक भी कराया। हालांकि, हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमण से पीड़ित शांतिबाई को बचाया नहीं जा सका।

इस मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा और मृतका के मोहल्ला के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में सर्वे कराना भी शुरू कर दिया। स्वास्थ्य महकमा के अनुसार बुधवार को 14 टीमों को लगाकर सर्वे कराया जा रहा है।
एपिडेमियोलाॅजिस्ट दीपक सिसौदिया ने बताया कि दो दिन में कंटोनमेंट एरिया के चार वार्डाें में 1038 घरों का सर्वे हुआ। 5312 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई जिसमें नौ लोग ऐसे पाए गए जो खांसी-सर्दी-जुखाम व बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। इन सभी नौ लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट से पता चल सकेगा कि ये लोग कोरोना संक्रमण से पीड़ित हैं अथवा नहीं।

Published on: