
MP News : ओरोजगार के लिए तकनीकी शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के युवाओं के लिए बहुत काम की और अच्छी खबर है। ग्राम मोहरीराय स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) और मुंगावली आइटीआइ में प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा चरण शुरु हो गया है। जिसने प्रवेश के लिए 25 जुलाई तक पंजीयन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं।
आइटीआई में अशोकनगर शहर में तीसरे चरण की प्रक्रिया में छह ट्रेड में और मुंगावली के आइटीआई कॉलेज में एक ट्रेड पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में शहर में कोपा में 48 सीटें, मैकेनिक डीजल के लिए 48 सीट, वेल्डर के लिए 40 सीट, इलेक्ट्रीशियन के लिए 20 सीट, फिटर के लिए 20 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए 20 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। वहीं, मुंगावली आइटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की 20 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
तीसरे चरण की इस प्रक्रिया में छात्र घर बैठे ही बड़ी आसानी से अपने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर, स्मार्टफोन या फिर नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल एमपीआईटीआई काउंसलिंग डॉट को डॉट इन पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा। पंजीयन के बाद आप अपनी पसंद के अनुसार संस्था और ट्रेड 25 जुलाई तक चुन सकेंगे।
शासकीय आईटीआई अशोकनगर में 06 व्यवसायिक पाठ्यक्रम (ट्रेड) संचालित हैं। जिनमें वेल्डर 40 सीट, कोपा 48 सीट, इलेक्ट्रीशियन 20 सीट, फिटर 20 सीट, मैकेनिक डीजल 48 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल 20 सीट एवं शासकीय आईटीआई मुंगावली में व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन 20 सीट पर प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में चल रही हैं।
मौजूदा समय में संस्था में एडमिशन के लिए तृतीय चरण के इच्छुक अभ्यर्थियो द्वारा अपने कम्प्यूटर या एंड्रॉयड मोबाइल फोन अथवा ऑनलाइन सहायता केन्द्रों के माध्यम से विभाग के पोर्टल पर https://mpiticounseling.co.in पर पंजीयन कर सकते है। पंजीयन उपरांत संस्थाओं तथा व्यवसायों के क्रम का चयन 25 जुलाई तक कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिये प्रवेश प्रभारी श्री देवेन्द्र माहौर मोबाइल नंबर 6267630663 से संपर्क किया जा सकता है।