
अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
मौसम की बेरुखी के चलते जिले के किसान लगातार चार साल से फसलों में नुकसान की मार झेल रहे हैं। अच्छी फसल की कामना लेकर 40 किसान मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने लगातार 24 घंटे तक खड़े रहकर श्रीराम जय राम जय जय राम का जप किया। साथ ही भगवान की पूजा कर जिले में फसलों की अच्छे उत्पादन की भगवान से कामना की। मामला शहर से दो किमी दूर पड़रिया गांव का है। जहां किसान एकत्रित होकर हनुमानजी के मंदिर पहुंचे और खड़े रहकर 24 घंटे अखंड कीर्तन की।
पैरों पर खड़े होकर श्री राम जय राम का कीर्तन किया ग्राम पड़रिया में के ग्राम वासियों द्वारा गांव के बालाजी मंदिर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने भगवान से कामना की है कि भगवान हमारी 3 साल से फसलें खराब हो रही है और इस बार अच्छी बारिश हो ऐसी कामना के साथ ग्राम के 40 ग्रामीणों ने 24 घंटे तक मंदिर में खड़े होकर लगातार श्री राम जय राम का पाठ किया साथ ही पूरे गांव ने विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की मंदिर के पुजारी देवकीनंदन जी ने बताया कि गांव के लोगों ने गांव की सुख समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए भगवान की शरण में यह पूजा अर्चना की है। साथ ही ग्रामीण सेवा पति नायक ने बताया कि गांव में हर साल खरीफ की फसल खराब हो रही है साथ ही किसान इतना परेशान हो रहा है हमने भगवान से प्रार्थना की, कि इस बार अच्छी बारिश हो इसीलिए मंदिर पर ग्राम के 40 से 50 लोगों ने बारी बारी से मंदिर में खड़े होकर लगातार श्री राम जय राम कपाट कीर्तन किया है। आज उसका समापन किया गया और भंडारा कराया गया। इस दौरान धर्मेंद्र शर्मा देवी प्रसाद संजीव दुबे अमित दयाराम धर्मेंद्र बद्री प्रसाद रमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।