अशोकनगर

कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है

कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2018, 5:27 PM IST
ashoknagar, ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, congress, bjp, workers, mla, mp, yojna, baithak, cm, pm, sansad, shivraj,
कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है

अशोकनगर. भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाना है। इस बार हम फि र प्रदेश में चौथी बार सरकार कार्यकर्ताओं की बदौलत बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो काम किए हैं वह जनता के बीच पहुंचकर, हमारे पास बताने को बहुत कुछ है। यह बात सतना सांसद गणेश सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

सांसद सिंह एवं पार्टी के उजैन से राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया ने अधिराज रिसोर्ट में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने खजाने में से किसानों को 35 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस का बजट ही केवल 24 हजार करोड़ रुपए हुआ करता था। पर कांग्रेस लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है, इसका हमें कांउटर करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केबल 23 लाख आवास मध्यप्रदेश में ही बनकर तैयार हुए हैं, वहीं कांग्रेस 70 सालों में किसी एक व्यक्ति का मकान नहीं बनवा पाई। उन्होंने बताया कि संबल योजना के तहत प्रत्येक गरीब के लिए जमीन का टुकड़ा दिया जा रहा है, गरीबों के बिजली बिल माफ करते हुए मुख्यमंत्री ने 5 हजार करोड़ रुपए बिजली विभाग को दिए गए हैं। तथा 5 लाख रुपए तक लोगों को इलाज के लिए सहायता दी जा रही है।

सिंह ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री ने किए हैं इतिहास में आज तक नहीं हुए, पर कांग्रेस के दुष्प्रचार से हमें सावधान रहना होगा। इन सब कामों को हमें जनता को बताना होगा। सिंह से पूर्व सत्यनारायण जटिया ने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठों के क्रिया कलापों की जानकारी ली तथा संगठन की संरचना से अवगत कराते हुए कहा कि आसमान में हम कितना ऊंचा जा सकते हैं, उड़ान भरने की आवश्यकता है हमें। साथ ही जटिया ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के लिए मार्ग दर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस बार जिले की तीनों विधानसभा सीटों के साथ लोक सभा सीट जीतने के लिए अभी से लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंधई ने सांसद को पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया।

Published on: