10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायसेन से सांची का संपर्क टूटा, रात में हुई बारिश में बही सडक़

रायसेन से सांची का संपर्क टूटा, रात में हुई बारिश में बही सडक़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

praveen shrivastava

•

Updated: 10 Jul 2018, 4:33 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, pull, sanchi, bhopal, sanchi bhopal marge, barish, mousam, rainy season,

रायसेन से सांची का संपर्क टूटा, रात में हुई बारिश में बही सडक़

रायसेन। जिले से विदिशा के बीच एनएच 146 का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर दो बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा हैं। जिन्हें आशीष इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने पेटी ठेके पर प्रांजल कंपनी को दिया है। इस निर्माण कंपनी ने बिना परिवर्तित मार्ग बनाए कोड़ी पुल का पुराना पुल तोया दिया। जो कच्चा मार्ग बनाया वह सोमवार रात हुई तेज बारिश के बाद पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। मंगलवार सुबह से रायसेन और सांची के बीच आवागमन बंद हो गया। विदिशा जाने के लिए दो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा रहा हैए जबकि सांची के लिए लोगों को विदिशा होकर जाना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले कंपनी ने मिट्टी डालकर मार्ग डायवर्ट कर दिया था। जबकि नियमानुसार डायवर्सन मार्ग पक्का बनाया जाना चाहिए। निर्माण कंपनी की मनमानी और लापरवाही के चलते यह मार्ग अब बारिश भर लोगों कि परेशानी का कारण बनेगा। नए पुल के निर्माण की गति धीमी होने के कारण कोड़ी के अलावा इसी मार्ग पर बेतवा के पगणेश्वर पुल का निर्माण अटका हुआ है।

भोपाल मार्ग पर भी खतरा
हाइवे के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और मापदंडों के अनुरूप कार्य न होने के कारण रायसेन से भोपाल मार्ग भी कभी भी बंद हो सकता है। इस मार्ग पर बनाए गए पुल, पुलियाओं की स्लैब कमजोर बताई जा रही हैं। पुलियाओं की स्लैब चार से पांच इंच मोटी डाली गई हैं, जबकि नियमानसार स्लैब की मोटाई कम से कम दस इंच होना चाहिए। निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि लगभग २० दिन पहले इसी मार्ग पर खरबई के पास पुल की स्लैब डालते ही ढह गई थी। जिसे फिर से डाला गया है।

कई पुलियाओं का निर्माण अधूरा है। यहां बने परिवर्तित मार्ग कभी भी बारिश में बह सकते हैं। सभी परिवर्तित मार्ग कच्चे बने हैं। जिनमें बारिश की शुरुआत से ही वाहन फंस रहे हैं। आए दिन रायसेन और भोपाल के बीच इस वजह से जाम लगा रहा है।

बड़ी लापरवाही
प्रांजल कंपनी द्वारा परिवर्तित मार्गों के निर्माण में बड़ी लापरवाही बरती गई है। कोड़ी पर बहे मार्ग को केवल मिट्टी डालकर बनाया गया थाए जबकि इसका निर्माण पक्का होना था। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआए यदि स?क के बहते कोई वाहन इस पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जिम्मेदार अधिकारी मौन
सडक़ निर्माण कंपनी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बाबजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। अधिकारियों का यह मौन किसी भी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकता है।