अशोकनगर

खाद्य सुरक्षा विभाग की संभाग स्तरीय टीम ने शहर में शुरू की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग की संभाग स्तरीय टीम ने शहर में शुरू की कार्रवाई
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 1:08 PM IST
Food security department, ashoknager news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
खाद्य सुरक्षा विभाग की संभाग स्तरीय टीम ने शहर में शुरू की कार्रवाई

अशोकनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की संभाग स्तरीय टीम ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर दूध व दूध से बने पदार्थों की सेम्पलिंग की। सबसे पहले टीम पुराना बाज़ार स्टेशन राधिका दूध डेरी पहुंची और यहां से दूध व मावे का सैंपल लिया गया। उसके बाद शहर के अन्य स्थानों पर टीम सैंपल लेने के लिए पहुंचेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ग्वालियर सतीश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार व अशोकनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता शामिल है। यह कार्यवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल के निर्देश पर की जा रही है। गर्मी के मौसम में मिलावट की संभावना बढ़ने पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिससे लोगों की सेहत का ध्यान रखा जा सके।

इसके पहले भी शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अन्य पदार्थो को लेकर सैंपलिंग की गई। विभाग की टीम ने दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लेब भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की टीम शाम को करीब पांच बजे गांधी पार्क पहुंची। यहां मदन ट्रेडर्स के यहां पहुंचकर रमजान में रोजा अफतार के लिए आई सामग्री के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कि रमजान के दौरान इसका उपयोग बढ़ जाता है और बाहर से भी माल आता है। इसमें मिलावट की संभावना रहती है। इसलिए इनके सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा एक किराने की दुकान से भी दाल व हल्दी पाउडर के सैंपल लिए गए हैं।

डिब्बा देखा आई मिलावट की याद
मदन ट्रेडर्स पर कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी की नजर खाने के कलर के डिब्बे पर पड़ी। उन्होंने डिब्बा उठाकर उस पर हरा गोला बताते हुए कहा कि ये गोला देखकर ही रंग लेना चाहिए। मिठाई की दुकानों पर सिंथेटिक रंग का उपयोग किया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए रंग वाली मिठाइयां खाने से बचें।

Published on: