
लोग देखते ही रह गए और उनके मकानों के साथ हुआ कुछ ऐसा
अशोकनगर। विदिशा रोड पर सड़क निर्माण के लिए कुछ दिन पहले PWD द्वारा सेंट्रल लाइन डाली गई थी, जिसके बाद कई मकान है। दोनों और 9 मीटर की जद में आने वाले दुकान और मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था उनके द्वारा अपने अतिक्रमण हटाए जाने के बाद बुधवार से कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बुधवार को सुबह ही नगरपालिका के DM तहसीलदार नायब तहसीलदार पटवारी व नगरपालिका के इंजीनियर एवं सब इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ शुरू की इस दौरान कई लोगों ने अपने स्वयं के निर्माण को तोड़ना भी शुरू कर दिया। यह कार्यवाही जलाल पुराने बस स्टैंड के आसपास की गई है। नापा इंजीनियर रामदेव ने बताया कि जो भी मकान या दुकान 9 मीटर के दायरे में आएंगे उन्हें तोड़ने की कार्यवाही की जाएगी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है। सड़क निर्माण उनके लाभ के लिए ही किया जा रहा है।
वहां रह रहे लोगों पीडब्लूडी की इस हरकत पर रोष व्यक्त किया। कहा कि इनको ऐसा नहीं करना चाहिए। थोड़ा हमारे बारे में भी सोचना चाहिए। हम यहां सालों से रह रहे है। इससे हमारी गृहस्थी प्रभावित होगी। कम से कम हमारे रहने के लिए कही और जगह तो देनी थी। हम परेशान होगा चलेगा। पर, हमारे बच्चें इस टूटे और आधे अधूरे घर में कैसे रहेंगे।
इस समय पीडब्लूडी राजधानी के हर क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटा रही है। ताकि शहर का व्यवस्थित निर्माण किया जा सके। साथ ही शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा सके। सरकार के इस फैसले से कुछ लोगों का फायदा हुआ है, तो कुछ का नुकसान। कुछ लोग तो जब पीडब्लूडी के लोग अपना काम कर रहे थे। उस वक्त हालात यह थे कि कुछ लोग लड़ने झगड़ने को भी उतारू हो गए थे। पुलिस के लोगों ने बल प्रदर्शन कर, हालात को संभाला।
Published on:
23 May 2018 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
