जब उन्हें मालूम हुआ कि दोनों पैरों से निशक्त एक फरियादी घिसटता हुआ जनसुनवाई कक्ष में आ रहा है तो वे तत्काल उठे और बोले कि उसे वहीं रोक दीजिए, हम खुद उसके पास चले जाएंगे। वे जिला पंचायत की गैलरी में पहुंचे और निशक्त के पास फर्श पर ही बैठकर उसकी सुनवाई की। युवा डिप्टी कलेक्टर की इस संवेदनशीलता और सरलता को वहां मौजूद फरियादी और कर्मचारी भी देखते रह गए। डिप्टी कलेक्टर सरल ने बताया कि निशक्त कब्जे से संबंधित शिकायत लेकर आया था, जिसके निराकरण के लिए कार्रवाई की गई है। एसपी को भी कार्रवाई के लिए कलेक्टर ने लिखा है।