
अशोकनगर।तुलसी सरोवर पर जल संरक्षण के लिए पत्रिका द्वारा चलाई जा रही अमृतम् जलम् मुहिम को लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रघुवंशी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पत्रिका का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका टीम को कलेक्टर बीएस जामौद पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन दीपक मिश्रा सहित अतिथियों ने पत्रिका टीम को मेमोन्टो देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सभी अतिथियों ने पत्रिका टीम को जल संरक्षण के लिए काम करने पर बधाई दी। अतिथियों ने कहा कि पत्रिका द्वारा तुलसी सरोवर को संरक्षित करने को प्रदूषण मुक्त बनाने स्वच्छ बनाने में अहम योगदान निभाया जा रहा है। पत्रिका के कारण ही तुलसी सरोवर से लोगों का जुड़ाव बड़ा है। आज तालाब में जो पानी दिख रहा है वह पत्रिका टीम की देन है। जिन्होंने निरंतर 5 साल से तुलसी सरोवर पर मुहिम चलाकर गहरीकरण सहित अन्य कार्य करवाएं। इस दौरान सेट को सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन हरवंश जुनेजा, नपा उपाध्यक्ष हरवीर सिंह रघुवंशी, समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उस तरह रहने वाले रहवासियों ने भी पत्रिका टीम को बधाई दी। कहा कि पत्रिका टीम द्वारा उठाया गया यह बहुत ही बेहतर कदम है। जिसने हमारे आस पास के माहौल को साफ सुधरा कर दिया। साथ ही उम्मीद है कि आने वाले समय में सरोवर के गहरीकरण के चलते, हमें पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अभियान के तहत नगर पालिका का अमला JCB ट्रैक्टर ट्राली डंपर आदि मशीनों के साथ उपस्थित रहा नगर पालिका की जेसीबी से तालाब की खुदाई की गई और श्रम रानियों ने भी अपनी कुदाल और फावडे से खुद खुदाई करते हुए नगरपालिका की ट्रालियों में भरकर मिट्टी को बाहर फेंका और गहरीकरण में हाथ बंटाया इसके साथ ही तालाब की पाल पर उगे हुए अनावश्यक खरपतवार को काट कर ढ़ेर लगाया। तालाब में से पॉलिथीन, पूजन सामग्री तथा तालाब को प्रदूषित करने वाले अन्य सामग्री को एकत्रित कर ढेर लगाया।