28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

big news: अचानक रायसेन में मचा ऐसा कोहराम, सड़कों पर दौड़ने लगे लोग

अचानक रायसेन में मचा ऐसा कोहराम, सड़कों पर दौड़ने लगे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 May 2018, 1:24 PM IST

fire, fire in home. raisen news, raisen patrika, patrika bhopal, big news, police, officers, raisen police,

रायसेन। बेगमगंज के बकरी बाजार मैं रहने वाली ज्ञान बाई श्रीवास के मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के पास में रहने वाले संजय श्रीवास के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना बुधवार सुबह लगभग पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि आग की लपटों को घर के सामने सो रहे शादाब खान ने देखा तो उसने बहादुरी का काम करते हुए दोनों घरों के सभी सदस्यों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और फायर बिग्रेड को फोन लगाया, लेकिन फायर बिग्रेड के द्वारा फोन नहीं उठाने पर शादाब ने बेगमगंज थाने में जाकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार दमकल लेकर मौके पर पहुंच कर मोहल्ले वालों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि दोनों मकान जलने के कारण 10 से 15 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। वही मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने दोनों मकान मालिकों को सरकार की तरफ से 90- 90 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने दोनों परिवार को ढाई ढाई लाख रुपए देने की बात कही है। शादाब ने बताया कि मैं सो रहा था कि अचानक आग की लपटों से मेरी नींद खुली तो देखा कि दो मकान जलकर रहे हैं। मैंने तत्काल ही दोनों घरों के सदस्यों को बाहर निकाला और मोहल्ले के लोगों को आवाज देकर बुलाया। सभी लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया।

थाना प्रभारी बेगमगंज नरेंद्र भार्गव ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। मगर ज्ञान बाई का घर जलने से करीब 10 लाख, संजय श्रीवाश के मकान में आग लगने से करीब 5 लाख और एक अन्य के मकान में आग लगने से लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है।


पड़ोसी शादाब खान का कहना है कि गर्मी की वजह से मैं घर से बाहर ही सो रहा था। अचानक चीख की आवाज आई। मैं उठा और फायर बिग्रेड को फोन किया, अपने भाई के साथ पुलिस स्टेशन गया और सूचना दी। परिवार के सदस्यों की हालात बहुत खराब है। सभी को कई चोटें आई है।
शादाब खान, पड़ोसी।