28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतम् जलम् अभियान: रैली निकालकर दिया जलसंरक्षण का संदेश

खिलाडिय़ों ने स्टेडियम से चौपड़ा बावड़ी तक निकाली रैली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 May 2018, 2:55 PM IST

अमृतम् जलम् अभियान

रायसेन। पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत मंगलवार को नगर के खिलाडिय़ों ने एक रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। खेल स्टेडियम से चौपड़ा बावड़ी तक लगभग डेढ़ किमी की दूरी पैदल चलकर युवा और किशोर खिलाडिय़ों ने जलसंरक्षण का संदेश देते हुए पत्रिका अभियान के तहत शामिल बावड़ी पहुंचकर संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं ने पत्रिका के अभियान के साथ होकर जलसंरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करने और खुद जागरुक रहने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि पत्रिका द्वारा इस देश व्यापी अभियान के तहत रायसेन की चौपड़ा बावड़ी के उद्धार का काम कराया जा रहा है। नगर पालिका और नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सहयोग से बावड़ी की सफाई की जा रही है। अभी तक कचरा सफाई का काम पूरा हो चुका है। अगले दिनों में बावड़ी के पानी की सफाई करते के साथ बावड़ी की मरम्मत और पुताई का काम किया जाएगा। इस प्राचीन बावड़ी में आज भी कई फीट गहराई तक पानी भरा है। नबाबी दौर की बावड़ी को संवारने की दिशा में पत्रिका का अभियान कारगर होता दिखाई दे रहा है। अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष जमनासेन, कर्मचारी, फोर्ट क्लब के सदस्य सहभागी बन चुके हैं।

बच्चों ने दिखाया उत्साह
सुबह के समय खेल स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंचने वाले लगभग ६० खिलाड़ी मंगलवार को सुबह पत्रिका के अभियान का हिस्सा बने। अभ्यास के बाद एक रैली के रूप में बावड़ी तक पहुंचे। रास्ते भर जल संरक्षण के नारे लगाते हुए जा रहे बच्चे, लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। कोच वीएस बुंदेला ने पत्रिका समूह द्वारा पानी बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। खिलाड़ी मीना रैकवार, पवन सिंह ने कहा कि प्राचीन धरोहर चोपड़ा बावड़ी को सहेजना बेहद जरूरी है। अगर चोपड़ा बावड़ी के जल को संरक्षित कर लिया जाए तो आसपास के घरों में यह पानी काम आ सकता है।

इस अवसर पर सहायक कोच बबलू खान, अंकित पंथी, पवन सिंह, सिमरन खान, मीना रैकवार, रीमा पवार, सोनम, आकांक्षा गौर, मुस्कान रैकवार, आकांक्षा राठौर, अजय रैकवार, यश यादव, महक रैकवार, प्रियांशी, शिवानी, अंकिता सक्सेना, नमन दीक्षित, रितिक सेन, प्रशांत विश्वास, विवेक मालवीय, सत्यम पवार, नकुल चौहान, अमित गौर, शनि विश्वकर्मा, देव, मोहित, कुनाल, हलैया, अंशु शर्मा, अंश चौरसिया, ऋषभ, शिव शर्मा, रोहित जाटव, शुभम पटवा, अभिषेक मीणा, राजा रैकवार, आदित्य पंथी, समीर चौहान, लखनलाल, आदित्य चौहान, मिथुन चक्रवर्ती , हर्षित गौर, नितिन चंदेल, उदयसिंह पवार, लखन भील, नीतेश पटवा, विवेक पटवा आदि मौजूद थे।