अशोकनगर

शौच के बहाने से निकली युवती, थोड़ी दूर प्रेमी संग पेड़ पर लटकी मिली!

oman hanged: अशोकनगर के आकलोन गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। (MP News)
2 min read
Jun 15, 2025
young man and woman hanged themselves MP News (फोटो सोर्स- पत्रिका)
young man and woman hanged themselves (फोटो सोर्स- पत्रिका)

MP News: एक युवक और एक युवती ने एक साथ एक ही पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। सुबह लोग जागे तो दोनों को मृत देखकर हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि युवक की पांच साल पहले शादी हो चुकी थी, जिसकी एक साल की लड़की है। वहीं युवती की भी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। (young man and woman hanged)

मामला अशोकनगर के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के आकलोन गांव का है। सुबह लोग जागे तो गांव का 25 वर्षीय रामकृष्ण यादव गांव से करीब 300 मीटर दूर समंदर सिंह यादव की खेत की मेढ़ पर स्थित बबूल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। उसके ठीक नीचे गांव की 21 वर्षीय प्रियंका बंजारा मृत पड़ी मिली, जिसके गले में दुपट्टे का फंदा बना हुआ था। ऐसा लग रहा है कि फंदा टूट जाने से वह नीचे गिर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ईसागढ़ पुलिस थाने की टीम पहुंची और युवक के शव को उतारकर ईसागढ़ में व युवती के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

पांच जून को हुई थी युवती की शादी, आज होना थी विदा

मृतका प्रियंका बंजारा सुबह 4 बजे शौच को जाने की कहकर घर से निकली थी। रामकृष्ण यादव अपने घर के बाहर चबूतरे पर सोता था। बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी पांच जून को शुजालपुर थाना के कालापीपल गांव में हुई थी। शादी के बाद पहली बार वह मायके आई हुई थी। शुक्रवार को ससुराल पक्ष उसे लेने गांव आ रहा था। वहीं रामकृष्ण यादव की पांच साल पहले ललोई गांव में शादी हुई थी, जिसकी एक साल की बेटी भी है और उसकी पत्नी करीब 3 माह से मायके में थी। जब पति की मृत्यु की जानकारी मिली तो पत्नी शुक्रवार को ही घर पहुंची।

प्रेम प्रसंग का बता रहे मामला

मृतक रामकृष्ण के चाचा रविंद्र यादव के मुताबिक दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था तो वहीं मृतक के भाई ने भी दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से फोन पर बात होने की बात कही है। वहीं प्रियंका बंजारा की शादी का एक फोटो सामने आया है, जिसमें रामकृष्ण दूल्हे की तरह तैयार होकर पहुंचा था, जिसने प्रियंका की वरमाला के बाद आशीर्वाद समारोह में मंच पर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। अब यह फोटो चर्चा बनी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद क्या बोले डॉक्टर और थाना प्रभारी

मृतका का पोस्टमार्टम किया है, जिसके शरीर पर अन्य जगह चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। सिर्फ गले पर फंदे के निशान मिले हैं।- डॉ. अंकुर तारई, चिकित्सक जिला अस्पताल

दोनों ने एक ही खेत में एक ही पेड़ पर फंदा लगाया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।- मीना रघुवंशी, थाना प्रभारी ईसागढ़

Updated on:
15 Jun 2025 11:04 am
Published on:
15 Jun 2025 11:04 am