अशोकनगर

कृषक समृद्धि योजना के तहत मंडी में कार्यक्रम, नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि, गांव वाले करते रहे इंतजार

कृषक समृद्धि योजना के तहत मंडी में कार्यक्रम, नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि, गांव वाले करते रहे इंतजार  
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 1:20 PM IST
ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, Farmer's Prosperity Scheme, formar, celebration,
कृषक समृद्धि योजना के तहत मंडी में कार्यक्रम, नहीं पहुंचे मुख्य अतिथि, गांव वाले करते रहे इंतजार

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...

कृषि उपज मंडी में कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों के कारण उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। आनन फानन में जिला पंचायत अध्यक्ष बाई साहब यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया। इस कारण कार्यक्रम एक घंटा लेट शुरू हो सका।

कार्यक्रम में कम पहुंचे किसान
इस कार्यक्रम में किसानों की संख्या कम थी। जितनी उम्मीद की गई थी उससे आधे किसान ही कार्यक्रम का हिस्सा रहे। जिसका मुख्य कारण यह है कि कार्यक्रम में किसानों को लाने के लिए सिर्फ 70 बसों की व्यवस्था की गई थी। जो उनके हिसाब से कम थी।

लाइट नहीं होने के कारण हुई परेशानी
कार्यक्रम में लाइट की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। लाइट की व्यवस्था नहीं किए जाने से सभी किसान पुट्ठे व रूमालो से हवा करते रहे। मौजूद लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। जिससे उनका कार्यक्रम में वक्त काटना मुश्किल हो रहा था। कुछ लोग तो गर्मी की वजह से आधा कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

ashoknagar patrika ,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
, Farmer's Prosperity Scheme,
Formar
,
celebration
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/10/ask1_2932932-m.jpg">

इसके बाद अतिथियों के स्वागत का कार्यक्रम चलता रहा। सभी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया। एक दूसरे की तारीख में करते हुए नजर आएं। साथ ही किसानों के हित के लिए कई बातें कही। कार्यक्रम में 8826 पंजीकृत किसानों में से 8594 किसानों को 22 करोड़ 18लाख 76 हजार 671 रुपए उनके खातों में भेजे गए।

कार्यक्रम मे कलेक्टर डॉक्टर मंजू शर्मा पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष बाई साहब यादव, विधायक गोपीलाल जाटव भाजपा जिला अध्यक्ष जय कुमार सिंघई, मंडी अध्यक्ष अजय सिंह यादव, कृषि समिति अध्यक्ष शीतल कलावत, मुंगावली जनपद अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव के साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी सीताराम रघुवंशी सत्येंद्र कलावत तीरथ नारायण शर्मा, नरेंद्र सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

Published on: