
रूकजाना नहीं परीक्षा में शामिल हुए 84 परीक्षार्थी
रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
रूकजाना नहीं योजना के तहत शनिवार से दसवीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिला मुख्यालय पर इन परीक्षाओं के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शासीय एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव, सरस्वती विद्या मंदिर, स्वामी शिवोम तीर्थ हासे स्कूल मुखर्जी नगर, शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल सागर रोड रायसेन शामिल हैं। शनिवार को सुबह दसवीं बोर्ड व दोपहर के समय बारहवीं की परीक्षाएं कराई गईं। इन परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया। परीक्षा प्रभावी राकेश कुमार चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है। लेकिन इन परीक्षाओं में शामिल हुए परीक्षार्थियों की सही तत्थ्यात्मक जानकारी देेने में शिक्षा विभाग असहाय साबित हुआ।
शनिवार को दोपहर की पारी में दोपहर २ से शाम ५ बजे तक १२वीं कक्षा का हिंदी विशिष्ट का पेपर हुआ। शासकीय एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव में भी हिंदी विशिष्ट का पेपर शांतिपूर्ण माहौल में कराया गया ।शिक्षक एलडी बघेल नेबताया कि यहां दोपहर २ स शाम ५ बजेतक की पारी में 12वीं बोर्ड में हिंदी विशिष्टका पेपर कराया गया। इस परीक्षा केंद्र पर कुल ८४ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन ५ परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। यहां ३ कमरों में ७९ परीक्षार्थियों ने पूरे मनोयोग के साथ हिंदी विशिष्टका पेपर हल किया। शिक्षा विभाग के उडऩदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव के प्राचार्य आनंद शर्मा भी पूरे समय परीक्षा केंद्र की जानकारी लेते रहे।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए बच्चे भी परीक्षा के बाद काफी खुश नजर आ रहे थे। वे खुश थे कि सरकार द्वारा उन्हें दूसरा मौका दिया गया कि वे अपने आप को साबित कर सकें और अपने पंखों से उड़ान भर सकें। इससे हमारा साल भी बर्बाद नहीं होगा और हम अपने जीवन में कुछ बेहतर कर पाएंगे। सरकार ने हमारे माता पिता को भी एक आस दी है।
Published on:
10 Jun 2018, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.