अशोकनगर

आंधी तूफान से गिरा पेड़, एक गाय की मौत, सड़क पर लगा जाम

पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटा, बड़ा हादसा टला...
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 11:19 AM IST
road accident, weather, road acident due to weather, ashoknagar, ashoknagar news, patrika bhopal,

अशोकनगर। तेज आंधी और बारिश के चलते अशोकनगर के मोहरी रोड पर करीब 8 बजे एक पेड़ के गिरने से बिजली के खंभे से टूट गया। तार टूटने के बाद करंट से एक गाय की मौत हो गई। पेड़ गिरने से लंबे समय तक यातायात प्रभावित होता रहा। आसपास के लोगों ने बिजली कर्मचारी और डायल 100 को फोन किया। पर, लंबे समय तक कोई मदद नहीं मिली। आसपास के लोगों ने आपसी सूझबूझ से पेड़ हटाया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

तेज बारिश के चलते हुआ यह हाल
मौसम खराब होने की वजह से तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। जिसके चलते करीब 7 से 8 के बीच मोहरी रोड पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे से तार टूट गए।

करंट से हुई एक गाय की मौत
बिजली के तार टूटने से उस इलाके में करंट फैलने लगा जिससे मौके पर एक गया की करंट से मौत हो गई। यह देखकर आसपास के लोगों को सावधान कर दिया गया। अगर कोई वाहन करंट के चपेट में आता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।


लंबे समय तक बनी रही जाम की स्थिति
मोहरी रोड पर पेड़ गिरने से और बिजली का तार टूटने से लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। लोग करीब आधे घंटे तक जाम में फसे रहे।

बिजली कर्मचारी और डॉयल 100 ने नहीं की मदद
आस पास के लोगों का कहना है कि तार टूटने पर बिजली कर्मचारियों और डॉयल 100 को फोन किया गया। पर, डॉयल 100 ने फोन नहीं उठाया और बिजली कर्मचारी आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे।

लोगो ने दिखाई सूझबूझ
पुलिस और बिजली कर्मचारियों से मदद न मिलने पर लोगों ने खुद ही आपसी सूझबूझ और आपसी सहमति से बिजली के तार कांटे और रास्ते से पेड़ हटाया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।

Published on: