अशोकनगर

ट्रैक्टर लेकर घूम रहे थे दो युवक, अशोकनगर पुलिस ने पकड़ा तो खुला गुना का राज

Tractor Theft : गुना से चुराया ट्रैक्टर ठिकाने लगाने की फिराक में थे चोर, नईसराय फाटक पर पुलिस ने दबोचे। गुना के ट्रैक्टर चोरी की गुत्थी अशोकनगर पुलिस ने सुलझाई, दो आरोपी गिरफ्तार।
2 min read
Tractor Theft
वारदात की जानकारी देते TI (फोटो सोर्स: Patrika)

Ashoknagar News : अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में मध्य प्रदेश की अशोकनगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का लोहा मनवाया है। गुना जिले के केंट थाना इलाके से चोरी किया गया ट्रैक्टर पुलिस की सतर्कता के चलते महज तीन दिनों के बीतर बरामद कर लिया गया है। शाढ़ौरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के इस ट्रैक्टर को ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के पास से ये चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।

बताया जा रहा है कि, 2 अक्टूबर 2026 को गुना शहर के जीके गार्डन के पास रहने वाले शशिभूषण पुत्र ओमप्रकाश रघुवंशी के घर के बाहर से उनका ट्रैक्टर अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं मिला तो उन्होंने गुना केंट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इनपुट मिलते ही एसपी ने दिए तत्काल एक्शन के निर्देश

गुना पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी, इसी बीच इस चोरी का इनपुट अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिकरवार को मिला। एसपी राजीवकुमार मिश्रा ने तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए। सूचना मिली कि गुना से चुराया गया ट्रैक्टर नईसराय फाटक के पास देखा गया है और संदिग्ध उसे लेकर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर सहित दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

पूछताछ में उगला सच, केंट पुलिस को सौंपे गए आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू कोरी निवासी छेलाबाग कैलामाता मंदिर के पास अशोकनगर) और साहिल कोरी निवासी फरदाई के रूप में हुई। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो दोनों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। शाढ़ौरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के इस ट्रैक्टर के साथ गुना केंट पुलिस को सौंप दिया है।

कार्रवाई में इनकी अहम भूमिका

अंतर-जिला वाहन चोरी के इस अहम खुलासे में थाना प्रभारी शाढ़ौरा निरीक्षक सुनील सिकरवार, एएसआइ मनीराम जाटव और प्रधान आरक्षक महावीर ओझा की मुख्य भूमिका रही।

Updated on:
07 Oct 2026 03:31 pm
Published on:
07 Oct 2026 03:02 pm