
Ashoknagar news: अगर आप सितंबर और अक्टूबर महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। बीना स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के पहियों पर ब्रेक लगने वाला है। क्योंकि आगासौद-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बीना यार्ड से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
इस मेगा ब्लॉक का सीधा असर एमपी में बीना और अशोकनगर-गुना रूट से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है, जबकि 48 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा 12 ट्रेनें ऐसी हैं जो अपने तय स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों से शुरू या खत्म होंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, बीना यार्ड का यह काम तीन चरणों में होगा। 31 अगस्त तक प्री से प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, 1 सितंबर से 12 112 अक्टूबर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 13 से एक अक्टूबर तक मुख्य नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।
ग्वालियर-भोपाल व भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक और चारों बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं 11603 61634 कोटा-बीना-कोटा मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मुंगावली न जाकर महादेवखेड़ी स्टेशन तक चलेंगी और यहीं से कोटा के लिए जाएंगी। वहीं ट्रेन 616334 11604 कोटा बीना-कोटा मेमू ट्रेन 29 सितंबर से 16 अक्टूबर तक बीना न जाकर मुंगावली तक चलेगी और मुंगावली से ही कोटा के लिए रवाना होंगी। बीना-ग्वालियर-बीना और बीना-नागदा-बीना ट्रेन बीना न जाकर 20 सिंतबर से 16 अक्टूबर तक फ्लाइओवर से मालखेड़ी तक चलाई जाएंगी।
-अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (19165/19166 व 09465/09466): 18 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच यह ट्रेन गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी।
-सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053/19054): 18 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच गुना-ग्वालियर-इटावा रूट से जाएगी।
-गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस (15045/15046): 20 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीचा ग्वालियर-गुना होकर निकलेगी।
-भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (14814/14813):1 से 15 अक्टूबर के बीच यह ट्रेन संत हिरदारामनगर-मक्सी-नागदा-कोटा होकर चलेगी।
-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी (20482/20481): 3 से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में मक्सी-नागदा के रास्ते चलेगी।
डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा- डॉ. अंबेडकर नगर, इंदौर-हावड़ा-इंदौर, अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद, भुज-शालीमार-भुज, अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद, अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, और अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद अक्टूबर माह में 14 अक्टूबर तक विभिन्न तारीखों में रास्ता बदलकर मालखेड़ी. महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई व मक्सी के रास्ते चलाई जाएंगी। यानी दूसरे रूट की यह ट्रेनें जिले के रूट से चलेंगी लेकिन इनका जिले में स्टॉपेज नहीं रहेगा