Indians in Pakistani jails: पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कैदियों में 209 मछुआरे और 52 कई अन्य शामिल हैं
इस्लामाबाद।पाकिस्तान ने देश की जेलों में बंद 261 भारतीय कैदियों की सूची सोमवार को भारतीय उच्चायोग को सौंपी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी इस सूची के तहत भारतीय कैदियों में 209 मछुआरे और 52 अन्य शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि यह कदम पाकिस्तान और भारत के बीच एक समझौते के तहत उठाया गया है। दोनों देशों के बीच ही यह पहल दूतावास स्तरीय थी।
भारत-पाक समझौते के तहत जारी हुई सूची
यह समझौता 21 मई, 2008 को हुआ था। इसके तहत दोनों देशों को एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान हर साल में दो बार करना होगा। इसका खुलासा साल में पहली जनवरी और पहली जुलाई को करना होता है। बयान में कहा गया है कि भारत सरकार भी पाकिस्तानी कैदियों की सूची नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त से साझा करेगी।
कुलभूषण जाधव का नाम शामिल नहीं
इस सूची में कुलभूषण जाधव का नाम शामिल नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा दी गई सूची में पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव के बारे में कोई सूचना नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक से लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों की जल्द रिहाई के लिए कहा है। इस संदर्भ में, पाकिस्तान ने 10 भारतीय नागरिक कैदियों और 124 भारतीय मछुआरों की पहचान कर ली है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..