एशिया

सऊदी अरब में पाकिस्तान के 42 हज यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में मक्का के पास मीना में 19 अगस्त को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई।
2 min read
haj
सऊदी अरब में पाकिस्तान के 42 हज यात्रियों की मौत

इस्लामाबाद। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कम से कम 42 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है । एजेंसी की खबरों के अनुसार पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि अलग अलग वजहों से कम से कम ४२ हज यात्रियों की मौत हुई। मृतकों में से, 30 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर तीर्थ यात्रियों की मौत की मौत दम घुटने या सड़क दुर्घटनाओं में हुई है।

पाकिस्तानी नागरिकों की मौत

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सरकारी और निजी कार्यक्रमों के अंतर्गत, इस वर्ष हज करने अब तक 1,84,210 पाकिस्तानी हज यात्री सऊदी अरब पहुंच चुके हैं। 42 मृत लोगों में से 30 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। ये लोग पाकिस्तान के विभिन्न शहरों के निवासी थे। अधिकारियों के मुताबिक उनमें से अधिकतर घुटन या सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मक्का में छत्तीस, मदीना में सात, मीना में पांच और अराफात में कम से कम चार हज यात्रियों की मौत हो गई। अधिकतर मृत हज तीर्थयात्री ५० साल से ८० साल आयुवर्ग के थे। एक पाकिस्तानी महिला यात्री को मदीना में हुई भगदड़ के मस्तिष्क घात का भी सामना करना पड़ा था और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हज यात्रा के दौरान मौतें

बता दें कि सऊदी अरब में मक्का के पास मीना में 19 अगस्त को तरवियाह की रस्म के साथ हज की शुरुआत हो गई। इसमें 19 लाख 66 हजार 461 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हालाँकि सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हज यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यस्वस्था सभी स्थानों पर की है, लेकिन इन 155 केंद्रों की क्षमता 5 हजार बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों की है जो कि करोड़ों के संख्या में आये हज यात्रियों के पर्याप्त नहीं है।

Published on:
25 Aug 2018 10:53 am