रेगिस्तान का होगा अहसास, झांकी में डाली जाएगी 50 ट्रक रेत
समिति के संरक्षक खटीक के मुताबिक दोनों मंदिर रेगिस्तानी क्षेत्र में हैं इसलिए श्रद्धालुओं को रेगिस्तान जैसा अनुभव हो इसलिए पूरी झांकी में रेत डाली जाएगी। यही नहीं यहां रेतीली हवाओं के आभास के लिए बड़े -बड़े ब्लोअर का इस्तेमाल भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झांकी में करीब 40 से 50 ट्रक रेत डाली जाएगी।