एशिया

532 छात्रों ने मिलकर ‘ईयर आॅफ जायद’ की पेंटिंग बनाई, विश्व रिकॉर्ड बनाया

10 मीटर ऊंची और 3.125 मीटर चौड़ी पेंटिंग को बनाने में सात माह का समय लगा

2 min read
Sep 11, 2018
532 छात्रों ने मिलकर 'ईयर आफ जायद' की पेंटिंग बनाई, विश्व रिकॉर्ड बनाया

अबु धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के 'ईयर आॅफ जायद' उत्सव के दौरान यूएई विश्वविद्यालय (यूएईयू) ने कागज की लुगदी की मदद से एक पेंटिंग तैयार कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। विश्वविद्यालय के 532 छात्रों ने इस पेंटिंग को बनाया है। इस पेंटिंग में 'ईयर आफ जायद' का लोगो बनाया गया है। चित्रकारी के जरिए यूएई के लोगों की तरफ से दिवंगत शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहन के प्रति प्यार और अभार जताया गया है।

ये भी पढ़ें

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप: सौरभ चौधरी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक

कागज के दो लाख 76 हजार 800 रोल लगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पेंटिंग 10 मीटर ऊंची और 3.125 मीटर चौड़ी है। इसे बनाने में सात माह का समय लगा। इसे तैयार करने में कागज के दो लाख 76 हजार 800 रोल लगे। यूएईयू के कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद अल्बाईली के अनुसार इस पहल से छात्र यूएई को बनाने में स्वर्गीय शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहन की भूमिका पर प्रकाश डालना चाहते हैं। छात्र मामलों के सहायक अधिकारी डॉक्टर अतीक अलमंसूरी ने कहा कि 31.25 वर्गमीटर की पेंटिंग बनाने के लिए छात्रों को कुल 3,420 घंटे काम करना पड़ा।

क्या है ईयर आॅफ जायद

वर्ष 2018 को ईयर आॅफ जायद का साल घोषित किया गया है। यूएई के जनक कहे जाने वाले नाहन की मृत्यु 2004 में हुई थी। उनका जन्म वर्ष 1916 में हुआ। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नाहन ने अधिकारिक रूप से इस वर्ष को जायद के नाम कर दिया है। इस दौरान उनकी याद में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आम जनता को उनके कामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस के लिए पेंटिंग और वाद—विवाद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में विभिन्न आयु वर्ग को शामिल किया जा रहा है। जायद यूएई के पहले सुल्लान थे। उन्होंने यूएई को बनाने के लिए अथक प्रयास किए।

ये भी पढ़ें

Breaking News : सलमान खान को मिली विदेश जाने की स्थाई छूट, यात्रा की पूरी जानकारी कोर्ट को देनी होगी
Published on:
11 Sept 2018 09:25 am
Also Read
View All