एशिया

6.1 तीव्रता के भूकंप से हिला जापान, दहशत में लोग

जापान के ओमोरी प्रान्त में स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र बिन्दु था

2 min read
Aug 29, 2019
earthquake.jpg

टोक्यो। जापान के आओमरी प्रान्त के पूर्वी तट पर गुरुवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के मुख्य द्वीप होन्शु के उत्तरी प्रान्त में यह भूकंप के झटके आए।

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने कहा कि उत्तरी जापान में ओमोरी प्रान्त के तट पर भूकंप का केंद्र था। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:46 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र बिन्दु था।

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि अपतटीय भूकंप के परिणामस्वरूप अब तक कोई बड़ी क्षति की खबरें सामने नहीं आई है, लिहाजा सुनामी के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान के परमाणु रियक्टरों की देखरेख करने वाले ने बताया है कि परमाणु ऊर्जा स्टेशन पर कोई असामान्यता नहीं है।

2011 में आई थी सुनामी

बता दें कि 10 मई को दक्षिण जापान में 5.6 और 6.3 रिएक्टर स्केल का भूकंप आया था। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया था कि पहला भूकंप रात को 7.43 बेज आया, वहीं दूसरा भूकंप रात 10.23 बजे आया। भू वैज्ञानिकों ने कहा था कि भूकंप की तीव्रता कुछ देर के लिए ही रही। इसके कारण इमारतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

गौरतलब है कि जापान भू मध्य रेखा पर स्थित है। इस कारण यहां पर अकसर भूकंप आते रहते हैं। 2011 में यहां पर नौ की तीव्रता का भूंकप आया था। इसने जापान में भारी तबाही मचाई थी। यहां सुनामी भी आई थी।

जापान में इस दौरान भारी जानमाल का नुकसान हुआ था। करीब 15000 लोगों की इस भूकंप में जान चली गई थी। हजारों लोग भूकंप से घायल हो गए थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Published on:
29 Aug 2019 12:29 pm