एशिया

श्रीलंका में भारी बारिश से अब तक 9 लोगों की मौत, 5 हजार लोग बेघर

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 4:41 PM IST
Feature image

कोलंबोः श्रीलंका में भारी बारिश के चलते हुए विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को नौ हो गई। हजारों लोगों को अपने घर खाली पड़ने हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) ने यह जानकारी दी। डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने कहा कि दक्षिण में कुछ क्षेत्रों में 100 मिलीलीटर से बारिश दर्ज की गई है, जबकि मंगलवार और बुधवार को अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

भारी बारिश से 48 हजार लोग प्रभावित
शनिवार को बारिश शुरू होने के बाद से 48,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 5,000 से ज्यादा परिवारों ने अपने घरों को खाली कर दिया है और 21 ने सुरक्षित आश्रय शिविरों में शरण ले रखी है। भारी बारिश के चलते प्रमुख जलाशयों के पानी बाहर निकालने के लिए गेट खोले जाने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से भी घरों को खाली करने का आग्रह किया गया है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सुमित अथपाथु ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए 1,200 अतिरिक्त सैनिकों को रख गया है। गृह मामलों के मंत्री वाजिरा एबेवडर्ना ने कहा कि बचाव दल के साथ सरकार पके हुए भोजन, पेयजल, ड्राई राशन और दवाएं प्रदान करके प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान कर रही है।

भूस्खलन की चेतावनी जारी
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका है। उवा प्रांत में लगभग 100 मिलीमीटर की भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिण में कलुतुरा जिले में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई थी। डीएमसी के प्रवक्ता प्रदीप कोडिप्पिली ने कहा कि सेना ने जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

Published on: