18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली : 9 अक्‍टूबर से एक बार फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, धूल भरी आंधी भी करेगी परेशान

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थितियां बन रही है कि बारिश हो सकती है। बड़ी परेशानी की बात यह है कि इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

2 min read
Google source verification
dust storm

दिल्ली : 9 अक्‍टूबर से एक बार फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, धूल भरी आंधी भी करेगी परेशान

नई दिल्ली : राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हालांकि मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन दिल्‍ली एनसीआर से सटे उत्‍तर प्रदेश और राजस्‍थान के इलाकों में हुई बारिश की वजह से यहां का अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी स्थितियां बन रही है कि कल से लेकर 12 अक्टूबर तक दिल्ली एनसीआर में भी बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बड़ी परेशानी की बात यह बताई जा रही है कि इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। कल से आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे और तापमान में और दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

मौसमी बदलाव से आ सकती है धूल भरी आंधी
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्‍था स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में इस समय गर्म और शुष्क मौसम चल रही है। राजस्थान के उत्तरी पश्चिमी हिस्से व उत्तरी मध्य प्रदेश व दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव के कारण आंधी आने की संभावना बन रही है। दिल्‍ली के साथ-साथ राजस्थान के उत्तर-पूर्व और उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी आ सकती है। अगले 24 घंटों में दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा और बादल छाएंगे। नतीजे के तौर पर 9, 10 व 12 अक्टूबर को हल्की बारिश भी हो सकती है।

अरब सागर से उठी हवा होगी कारण
धूल भरी आंधी का सबब अरब सागर से उठी हवाओं के चक्रवात का रूप लेना भी बनेगा। इस वजह से उत्तर भारत के कई राज्‍यों में दिन में भी अंधेरा छाया रह सकता है। इसके कारण स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याएं भी पैदा हो सकती हैं।

यूरोपीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
यूरोपीय मौसम विभाग ने इस वजह से चेतावनी जारी की है। इसके हवाले से पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने जानकारी दी है कि ईरान और पाकिस्‍तान से होकर चला एंटी साइक्लोन (धूलभरी आंधी) भारत का रुख कर चुका है और यह कुछ दिनों में पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले सकता है।

10 अक्‍टूबर तक पहुंचने की आशंका
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक यह धूल भरी आंधी के 10 अक्टूबर तक उत्‍तरी भारत पहुंचने की आशंका है और इसका असर करीब एक हफ्ते तक बना रह सकता है। ईपीसीए ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम इंडो-गंगा के मैदानी इलाकों में बनेगा। जो दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गंभीर स्‍तर तक वायु प्रदूषण पैदा करेगा।