एशिया

अफगानिस्तान: काबुल में आतंकियों ने उड़ाई मंत्री की कार, बच्चों संग थे सवार, बाल-बाल बचे

काबुल के पीडी10 में हुआ विस्फोट किसी के हताहत होने की खबर नही
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2021, 12:23 PM IST
Afghanistan: Car bomb explosion targets peace affairs ministry
Afghanistan: Car bomb explosion targets peace affairs ministry

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह एक बार फिर से आतंकी धमाका हुआ है। इस धमाके से शांति मामलों के राज्य मंत्री खुशनूद नबीजादा की कार मंत्री की कार के परखच्चे उड़ गए।हालांकि, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बता दें, मंत्री की कार बख्तरबंद थी इसलिए सभी सुरक्षित है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार धमाका काबुल के समयानुसार सुबह 7.26 बजे पीडी 10 इलाके में हुआ। जानकारी मिली है कि इस कार धमाके के लिए आतंकियों ने IED का इस्तेमाल किया। वहीं, विस्फोट के दौरान खुशनूद और उनके दो बच्चे वाहन में थे, लेकिन गनीमत रही कि चालक सहित किसी को चोट नहीं आई।

नबीजादा खामा प्रेस के संस्थापक भी हैं, जो अफगानिस्तान की ऑनलाइन न्यूज एजेंसी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अक्सर ही बम धमाकों की खबर आती रहती है। तालिबानी आतंकी सरकार को डराने-धमकाने और अपनी बात मनवाने के लिए अक्सर ही आम जन के अलावा मीडिया से जुड़े लोगों और नेतागण को निशाना बनाते रहते हैं।

इसी कड़ी में अभी बीते शनिवार को भी अफगानिस्तान के शिरजाद डिस्ट्रिक्ट में आतंकियों ने बम धमाके में मिलिट्री बेस को उड़ा दिया था, जिसमें 8 सैनिकों की मौत हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तालिबान ने ली थी।

Published on: