8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IED ब्लास्ट से दहला Afghanistan, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन की मौत, 13 अन्य घायल

HIGHLIGHTS IED Blast In Afghanistan: अफगानिस्तान में दो अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए। राजधानी काबुल में सुबह एक IED ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि उरुजगन प्रांत में इसी तरह की एक घटना मंगलवार रात को अंजाम दिया गया, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 27 Jan 2021, 6:57 PM IST

ied_blast.png

Afghanistan: IED blast in capital Kabul and Uruzgan province, three dead including two policemen, 13 others injured

काबुल। अफगानिस्तान ( Afghanistan ) में शांति बहाली को लेकर अफगान सरकार और तालिबान के बीच लगातार वार्ता का दौर जारी है, इसके बावजूद भी आतंकी हमले लगातार किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में अफगानिस्तान में दो अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों ( Bomb Blast ) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी काबुल में सुबह एक IED ब्लास्ट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। काबुल के पुलिस प्रवक्ता फरदौस फरामाज ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि IED धमाका रिमोट कंट्रोल से किया गया था। फिलहाल, काबुल पुलिस की एक आपराधिक जांच विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

अफगानिस्तान: ट्रक में बम विस्फोट से 5 लोगों की मौत, सैन्य कर्मियों समेत 46 अन्य घायल

राजधानी काबुल के अलावा, दक्षिण अफगानिस्तान के उरुजगन प्रांत में इसी तरह की एक घटना मंगलवार की रात को अंजाम दिया गया था, जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी और 10 लोग घायल हो गए थे।

प्रांत के गवर्नर मोहम्मद उमर शिर्ज़ाद ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रांतीय राजधानी तिरिन कोट के पुलिस जिला 1 में हुए विस्फोट में पुलिस पिकअप वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। घायलों को इलाज के लिए तिरिन कोट में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, किसी भी आतंकी संगठन ने इन दोनों धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।