एशिया

अफगानिस्तान: दो स्कूलों के पास तीन विस्फोट, एक किशोर की मौत

जिस इलाके में यह धमाका हुआ है वो अफगानिस्तान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स (आईएसआईएस) का गढ़ माना जाता है।

2 min read
अफगानिस्तान: दो स्कूलों के पास तीन विस्फोट, एक किशोर की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के लड़कियों के दो स्कूलों के पास मंगलवार को हुए तीन अलग-अलग विस्फोटों में एक किशोर की मौत हो गई और चार नागरिक घायल हो गए। एक विदेशी समाचार एजेंसी ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताउल्ला खोग्यानई के हवाले से कहा कि दो विस्फोट सुबह बेहसूद जिले में हुए। इसमें एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि जिस इलाके में यह धमाका हुआ है वो अफगानिस्तान में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट्स (आईएसआईएस) का गढ़ माना जाता है।

ये भी पढ़ें

अमरीका के साथ शांति वार्ता की तैयारी में तालिबान

दूसरा विस्फोट बेहसूद और तीसरा जलालाबाद में

प्रवक्ता ने कहा कि तीसरा विस्फोट जलालाबाद प्रांत की राजधानी में पुलिस जिला नंबर तीन में हुआ, जिसमें एक नागरिक घायल हुआ। प्रांतीय काउंसिल के सदस्य जबीउल्ला जमरई ने कहा कि इन तीनों विस्फोटों में हमलावरों ने लड़कियों के स्कूल को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, 'दो विस्फोट बेहसूद जिले के मलिका हुमैरा गर्ल्स हाईस्कूल और तीसरा जलालाबाद शहर में एक अन्य लड़कियों के स्कूल के पास हुआ।'

आईएसआईएस का गढ़ है नंगरहार प्रांत

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का अफगानिस्तान में 2015 में उभार हुआ और इसने नंगरहार के पूर्वी प्रांत में अपना गढ़ बना लिया। नंगरहार में हाल के हफ्तों में बड़ी संख्या में हमले हुए हैं। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में आईएसआईएस और तालिबान का बेहद खौफ है। इन इलाकों में पिछले कई सालों से लगभग हर हफ्ते हमला हो रहा है। आतंकियों के निशाने पर अक्सर सुरक्षा बलों के जवान, अस्पताल, स्कूल और दूतावासों की इमारतें होती हैं।

ये भी पढ़ें

अफानिस्तान: तालिबान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, 37 की मौत
Published on:
11 Sept 2018 10:38 pm
Also Read
View All