7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार-नेपाल के बीच बस सेवा को नीतीश ने दिखाई हरी झंडी, दो रूटों पर मिलेगी सेवा

परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने मुख्यमंत्री को हरित पुष्पगुच्छ भेंट किया। बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव नांग्जे दोरजे एवं मुख्य भिक्षु चालिंदा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

2 min read
Google source verification

पटना। बिहार और नेपाल के बीच मंगलवार से बस सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से नेपाल जाने वाली इन बसों को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोधगया से काठमांडू और पटना से जनकपुर के बीच बस सेवा शुरू की गई है। इन दोनों रूटों पर कुल आठ बसें चलेंगी। रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इन बसों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ेंः 'भीड़तंत्र' के आगे बेबस बिहार, पैसे छीनने के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सांस्कृतिक प्रतीकों का हुआ आदान-प्रदान

परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने मुख्यमंत्री को हरित पुष्पगुच्छ भेंट किया। बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव नांग्जे दोरजे एवं मुख्य भिक्षु चालिंदा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर नीतीश को मिथिला का पाग, अंगवस्त्र एवं मधुबनी पेंटिंग भेंटकर स्वागत किया गया। बिहार एवं नेपाल के कलाकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष लोकनृत्य प्रस्तुत किया। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग ने बोधगया से काठमांडू और पटना से जनकपुर के बीच बस सेवा शुरू की गई है। आज से दोनों रूटों पर आठ बसें चलेंगी।

यह भी पढ़ेंः सिद्धार्थ संघवी की हत्या के आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, 35 हजार रुपए के कर्ज की वजह से किया मर्डर

...इन रूटों पर चलेंगी बसें

पटना-जनकपुर रूट की बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भिट्ठा मोड़ होते हुए जनकपुर जाएंगी, जबकि बोधगया-काठमांडू रूट की बसें गया, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, बीरगंज होते हुए काठमांडू जाएंगी। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच बड़ी तादाद में यात्रियों और सामान का परिवहन होता है। इससे यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ेंः पीएम का ऐलान- आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेगा दोगुना मानदेय और मुफ्त इंश्योरेंस कवर

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग