7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफानिस्तान: तालिबान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, 37 की मौत

खामियाब जिले में तालिबान आतंकियों ने विभिन्न दिशाओं से हमला किया। सुरक्षा बलों ने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यालय खाली कर दिया।

2 min read
Google source verification
afganistan

अफानिस्तान: तालिबान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, 37 की मौत

देश के उत्तरी हिस्से में तालिबान आतंकियों ने अलग-अलग जगह पर अफगान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। इसमें अब तक 37 लोगों के मारे जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट में कुंदुज प्रांत में प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद युसूफ अयूब के हवाले से बताया गया है कि दश्ती आर्ची जिले में एक सुरक्षा नाके पर आतंकियों ने हमला किया। इसमें सुरक्षा दस्ते के कम से कम 13 कर्मियों के मारे जाने की खबर है। जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए।

उइगर मुस्लिमों के विचारों पर भी नियंत्रण लगा रहा चीन , कैंप में दे रहा प्रशिक्षण

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को देर रात गोलीबारी रविवार शुरू हो गई, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। इस बीच, जोजजान प्रांत के प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल मोहम्मद जवाजानी ने एक मीडिया हाउस को जानकारी दी है कि तालिबान ने खामियाब जिले में विभिन्न दिशाओं से हमला किया है। जिस कारण अफगान सुरक्षा बलों ने जिला मुख्यालय खाली कर दिया है। ऐसा उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया। जनरल जवाजानी के अनुसार- दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कम से कम आठ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और तीन घायल हुए हैं। मुठभेड़ में तालिबान आतंकियों के सात लोग भी मारे गए।

विश्व हिंदू कांग्रेस में बोले नायडू- कुछ लोग हिंदू शब्द को अछूत और असहनीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं

एक मीडिया रिपोर्ट में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के हवाले से लिखा गया है कि उन्होंने कुंदुज़ और जोजजान प्रांतों में हुए हमलों की जिम्मेदारी ले ली है। इस दौरान समांगन प्रांत के दारा सूफ जिले के प्रांतीय प्रवक्ता ने अपने क्षेत्र में तालिबान के हाथों 14 स्थानीय अफगान पुलिसकर्मी और सरकार समर्थक लड़ाकों के मारे जाने की जानकारी दी है। उनके अनुसार अन्य छह लोग भी घायल हुए हैं।

क्या अमरीका से डरा उत्तर कोरिया, सैन्य परेड में नहीं दिखाई घातक मिसाइलों की ताकत

बता दें, इसी सप्ताह काबुल के एक कुश्ती क्लब में दोहरा बम विस्फोट हुआ था, जिसमें दो पत्रकारों सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 70 अन्य घायल हो गए थे। मीडिया खबरों के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी। बता दें, आईएस अक्सर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय को निशाना बनाता रहा है। तालिबान ने पत्रकारों को एक व्हॉट्सअप संदेश भेजने में संलिप्तता से इनकार किया है।