एशिया

पाकिस्तान के क्वेटा में चर्च के पास आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत

हमले में 20 लोगों के घायल होने की जानकारी है, इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। चर्च में प्रार्थना के दौरान हुआ हमला
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 2:38 PM IST
Quetta Blast
Quetta Blast

क्वेटा: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक जोरदार धमाके की खबर है। ये धमाका क्वेटा के एक चर्च में हुआ है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 की हालत बेहद गंभीर है। इस हमले में 20 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

बलूचिस्तान के गृहमंत्री ने की हमली की पुष्टि

रविवार दोपहर को क्वेटा के जर्घून रोड पर स्थित बेथल मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च को निशाना बनाया गया। चर्च पर हमलावरों ने पहले तो फायरिंग की और उसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। बलूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुग्ती ने इस हमले की पुष्टि की है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि ये धमाका चर्च के अंदर हुआ है या फिर बाहर।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

सभी घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद ही अस्पताल प्रशासन ने आपातकाल घोषित करते हुए पूरे स्टाफ को बुला लिया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि 4 लोगों की अभी तक मौत हो गई है। वहीं 20 घायलों को यहां लाया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल हैं।

घटनास्थल के आसपास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

आपको बता दें कि जिस चर्च पर हमला किया गया है वो सिटी हाईवे जोन में आता है। हमले के बाद चर्च के आसपास भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई है और सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बॉम्ब डिस्पोजल की टीमें भी तैनात हैं।

प्रार्थना के दौरान किया हमला

बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि चार आत्मघाती हमलावरों ने पहले तो लगातार गोलीबारी की। इसके बाद धमाके को अंजाम दिया। बुगती ने बताया कि जिस वक्त ये हमला किया गया, उस समय चर्च में अधिक संख्या में लोग प्रार्थना कर रहे थे। इससे पहले भी बेथल मेमोरियल चर्च आतंकी हमलों के निशाने पर रहा है। पिछले हमले के बाद चर्च के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन समय के साथ सुरक्षा इंतजाम ढीले पढ़ गए।

Updated on:
17 Dec 2017, 2:38 PM IST
Published on: