एशिया

सड़क हादसे में कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध घायल, पत्नी की मौत

सड़क हादसे में राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी की मौत हो गई है जबकि राजकुमार गंभीर रुप से घायल हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 5:02 PM IST
file pic
सड़क हादसे में कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध घायल, पत्नी की मौत

नोम पेन्हः कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी का रविवार को सिंहानोकविल्ले प्रांत में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "हादसे में राजकुमार की पत्नी को गंभीर चोटों आईँ और उनका निधन हो गया।" हादसा प्रे नोप जिले में सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी ने राजकुमार की कार को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार पांच यात्री भी घायल हुए हैं। घायल सभी लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में कंबोडिया के राजकुमार भी घायल
कंबोडिया पुलिस के अनुसार, इस भीषण हादसे में राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध को भी चोटें आयी हैं। पुलिस प्रमुख चुओन नारिन ने कहा कि राजकुमार को इलाज के लिए विमान से नोम पेन्ह के एक अस्पताल ले गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी ओक फल्ला को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

कंबोडिया में यातायात नियम कमजोर
बताया जाता है कि कंबोडिया में यातायात नियम काफी कमजोर है जिसकी वजह से सड़क हादसे आम तौर पर अधिक होते हैं। सड़कों पर तेज गति से गाड़ी चलाना और राजमार्ग सही तरीके से न होना सड़क हादसों का मुख्य कारण हैं। कंबोडिया में पुलिस प्रशासन ट्रैफिक नियमों को लेकर सचेत भी नहीं रहता है जिसकी वजह से सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध की पत्नी भी पुलिस की इसी लापरवाही का शिकार हुई हैं। कंबोडिया के ट्रैफिक नियमों में अगर सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में इस तरह के कई हादसे और देखने को मिल सकते हैं।

Published on: