19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sehore / तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही नाबालिग को रौंदा

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही नाबालिग को रौंदा

मातम में बदली त्योहार की खुशियां, गुस्साएं परिजन ने अस्पताल में किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 11:48 AM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, crime, sehore crime, hospital police, bus driver, sehore bus driver, accident, road accident, eid ki khushiya,

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खेल रही नाबालिग को रौंदा

सीहोर। अंधी रफ्तार से आ रही कार ने सड़क किनारे खेल रही नाबालिग को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नाबालिग के परिजन ईद की खुशियां मना रहे थे। यह चंद पल में मातम में बदल गई। ग्रामीणों ने वाहन चालक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक भोपाल इंदौर हाईवे स्थित गांव सैकड़ाखेड़ी में सुहाना (११) पिता रफीक खां सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक एमपी०४ सीजे४५०९ के चालक नेे लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। शव को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां पीएम के बाद वापस परिजन को सौंप दिया।

अस्पताल में किया हंगामा
घटना के बाद गुस्साएं मृतिका के परिजन ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। उनका एक ही कहना था कि वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद कोतवाली थाने भी पहुंचे। यहां सीएसपी एसआर सेंगर को पूरी बात बताई। सीएसपी ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कही जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

ऐसा क्या हुआ कि बस ड्राइवर ने, दूसरे ड्राइवर को मारी तलवार
सीहोर। ट्रक खाली करने नहीं जाने की बात सुन एक ड्राइवर ने सेकंड ड्राइवर के साथ गाली-गलौच कर उसके भाई पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोडी निवासी जितेंद्र (२८) पिता रमेशचंद्र गांव के ही ड्राइवर विक्रम पिता गंगाराम के साथ सेकंड ड्राइवरी करता है। वह देवास में ट्रक खड़ा कर अपने घर आ गए थे। इसी दौरान कुछ समय बाद जितेंद्र के पास विक्रम पहुंचा और ट्रक खाली करने जाने की बात कही।

जितेंद्र ने विक्रम को बताया कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। इस कारण नहीं जा सकता है। यह बात सुनते ही ड्राइवर विक्रम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह गाली-गलौच कर अपने घर चला गया। यहां विकृम अपने पिता गंगाराम और ससुर माखन सिंह के साथ मिलकर जितेंद्र को गाली देने लगे। उनको समझाने जितेंद्र और उसका भाई बलवान आया तो तीनों आरोपी फिर भड़क गए।

अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने बताया कि विवाद में विकृम ने तलवार निकाली और बलवान के ऊपर हमला बोल दिया। तलवार से बलवान का हाथ कटकर लटक गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जावर पुलिस ने फरियादी जितेंद्र की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।