एशिया

चीन ने अरुणाचल में बाढ़ के खतरे को खारिज किया, कहा-स्थिति पर नजर बनाए हुए है

झील का निर्माण बीते सप्ताह तिब्बत में भूस्खलन के कारण एक नदी के प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होने के कारण हो गया था
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
china
चीन ने अरुणाचल में बाढ़ के खतरे को खारिज किया, कहा-स्थिति पर नजर बनाए हुए है

बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि एक झील में जल स्तर बढ़ने के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और जलस्तर कम हो गया है। झील का निर्माण बीते सप्ताह तिब्बत में भूस्खलन के कारण एक नदी के प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होने के कारण हो गया था,इससे अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था।

चीन और भारत ने आपसी संपर्क बढ़ा लिया

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रशासन पहले ही अपने भारतीय समकक्ष से नदी संबंधित 110 आंकड़े साझा कर चुका है और स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि भूस्खलन से जैसे ही यारलुंग सांगपो में झील का निर्माण हुआ,चीन और भारत ने आपसी संपर्क बढ़ा लिया।

नदी से संबंधित आंकड़े साझा करेगा

बीते सप्ताह तिब्बत में यारलुंग सांगपो नदी में भूस्खलन होने के बाद भारतीय प्रशासन ने अरुणाचल प्रदेश में हाईअलर्ट घोषित कर दिया था। यह नदी अरुणाचल प्रदेश में सिआंग नदी और असम में बृह्मपुत्र नदी के नाम से जानी जाती है। हुआ ने कहा कि 20 अक्टूबर को तड़के 12 बजे तक झील क्षेत्र में नदी सामान्य स्तर पर पहुंच गई थी। वह भूस्खलन की स्थिति पर वह बराबर नजर रखेंगे और भारत से संपर्क और सहयोग बरकरार रखेंगे। चीन और भारत ने इस वर्ष 'जल आंकड़ा साझा समझौते' का नवीकरण किया है। इसके तहत बाढ़ के मौसम में बीजिंग और नई दिल्ली को नदी से संबंधित आंकड़े साझा किया जाएगा।

Updated on:
22 Oct 2018 08:33 pm
Published on:
22 Oct 2018 08:33 pm