एशिया

चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर उठाए सवाल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर उनकी नीतियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 4:50 PM IST
Xi Jinping
चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर उठाए सवाल

बीजिंगः चीन में जिन लोगों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग को असीमित शक्ति दी थी अब वही उन पर सवाल उठाने लगे हैं। अमरीका से ट्रेड वार, देश की आर्थिक नीतियां और टीका घोटाला जिनपिंग के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के कई नेता शी जिनपिंग के हाथों में सौंपी गई असीमित शक्ति के नियंत्रण पर सवाल उठा रहे हैं। उधर, समाज के कई तबके के लोगों ने भी शी जिनपिंग की आलोचना की है। बीजिंग के त्सिंग हुआ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जू झांग्रुन ने पिछले सप्ताह सरकार की नीतियों की निंदा की थी। एक लेख में उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि देश के राष्ट्रपति कई मुद्दे पर फेल साबित हुए हैं।

बुद्धिजीवियों ने भी उठाए जिनपिंग पर सवाल

एक "संस्थान के एक शोधकर्ता जियांग हाओ ने साक्षात्कार में कहा है कि "कई बुद्धिजीवियों की भी यही सोच है, लेकिन वे बात करने की हिम्मत नहीं करते हैं। प्रोफेसर जू झांग्रुन के लेख का अनुवाद करने वाले ऑस्ट्रेलियाई विद्वान गेरेमी आर बार्मे ने कहा, "जू ने कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीत को अपने लेख के माध्यम से चुनौती लिखी है।" उन्होंने कहा है कि जिस तरह से जिनपिंग का विरोध दबी जुबान से होने शुरू हुआ है वह आगे चलकर पूरे चीन में गूंज सकती है।

शी जिनपिंग को मिली है ये शक्ति

पिछले साल चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने शी जिनपिंग को उन नेताओं की श्रेणी में डाल दिया था जिसमें अब तक केवल माओत्से तुंग और देंग जियाओपिंग शामिल थे। 'माओ की विचारधारा' और 'देंग जियाओपिंग सिद्धांत' के बाद 'शी जिनपिंग सिद्धांत' को संविधान में भी शामिल किया गया था। चीनी राष्ट्रपति को और अधिक शक्तियां देने से शी जिनपिंग देश के सबसे मजबूत नेता बन गए थे और सभी महत्वपूर्ण फैसलों में उनकी भूमिका होती है।

Published on: