एशिया

चीन: नवनिर्मित मस्जिद को ढहाने पर गुस्साए मुस्लिम उतर आए सड़कों पर, जमकर किया विरोध

इस बारे में हॉन्ग कॉन्ग की एक अखबार में छपी रिपोर्ट में कहा गया कि गुरुवार को अचानक Ningxia हुई के Weizhou शहर में विशाल मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 2:32 PM IST
Chinese Muslims protest plans to demolish mosque
चीन: नवनिर्मित मस्जिद को ढहाने पर गुस्साए मुस्लिम उतर आए सड़कों पर, जमकर किया विरोध

बीजिंग। चीन में मुस्लिम समुदाय के लोगों के विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है। ये प्रदर्शन वहां के 'हुई' जातीय अल्पसंख्यक ने किया था। मीडिया रिपोर्ट में इसके पीछे का कारण वहां के नवनिर्मित मस्जिद को नष्ट किया जाना बताया जा रहा है। बता दें कि मस्जिद का निर्माण देश के उत्तर-पश्चिम में किया गया था।

पहले से थी मस्जिद गिराने की प्लानिंग

इस बारे में हॉन्ग कॉन्ग की एक अखबार में छपी रिपोर्ट में कहा गया कि गुरुवार को अचानक Ningxia हुई के Weizhou शहर में विशाल मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। हालांकि अधिकारियों ने पहले ही ये अंदेशा जताई थी कि मस्जिद गिराई जाएगी, लेकिन ये बात साफ नहीं थी कि वो सचमुच ऐसा कुछ करने वाले हैं।

लगातार हो रहे हैं मुस्लिम समुदाय पर हमले

बता दें कि ये विरोध प्रदर्शन चीन के आधिकारिक नास्तिकवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उस कदम के बाद आ रही है जिसमें उन्होंने देश के 20 मिलियन से अधिक मुसलमानों के कट्टरपंथी विचारों पर हमला करना शुरू किया है। वहीं पश्चिम के झिंजियांग क्षेत्र में , उइघुर और कज़ाख मुस्लिम अल्पसंख्यकों के सैकड़ों सदस्यों को शिक्षा शिविरों से हिरासत में लेने का मामला भी सामने आया है।

Published on: