दरअसल, राम मंदिर स्वरूप कांवड़ को लेकर हरिद्वार से मेरठ की ओर जाते हुए बजरंग दल का एक ग्रुप देर रात मुजफ्फरनगर पहुंचा। जहां उत्तराखंड के बॉर्डर पर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने एक मस्जिद की सीढ़ियों पर भगवा झंडा लहरा दिया। मस्जिद की सीढ़ियों पर भगवा लहराने के विषय मे जब राम मंदिर स्वरूप कांवड़ ला रहे बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि हम तो हरिद्वार की धरती से भगवा फहराते आ रहे हैं। पुरकाजी में अगर कहीं बीच में मस्जिद आ गई तो मेरा कोई दोष नहीं है। मैं तो सड़क पर भगवा फहरा रहा हूं। भगवा का विरोध करने वाले देश से भगवा को समाप्त करना चाहते हैं, जो छोटी-छोटी बात पर दंगा करना चाहते हैं। भगवा तो हरिद्वार से लेकर अयोध्या, काशी और मथुरा में भी लहराया जाएगा। मैंने मस्जिद पर भगवा नहीं फहराया। मैं तो सड़क पर फहरा रहा था, मस्जिद बीच में आ गई तो मैं क्या करूं। सड़क पर अगर मस्जिद आती है तो इसमें संगठन व हमारा क्या दोष है, सड़क पर मस्जिद बनती क्यों है।