एशिया

कोरोना वायरस: चींटीखोर से फैला है जानलेवा संक्रमण, चमगादड़ और सांप से नहीं

अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि कोरोना वायरस (Coronavirus) सांप या चमगादड़ से फैला है नई शोध में चींटीखोर (Pangolins) के जीनोम की स्टडी की गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 8:19 AM IST
Coronavirus origin

बीजिंग। कोरोना वायरस का कहर ( Coronavirus outbreak ) दुनिया के 31 देशों में फैल चुका है। कई हजारों लोग इसके संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वुहान ( Wuhan ) से फैले इस वायरस को लेकर अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि यह सांप से फैला है। इसके बाद इसके चमगादड़ से फैलने की बात भी कही जा रही थी। हालांकि, अब यह इसके कैरियर को लेकर बड़ा खुलासा हो रहा है।

पैंगोलिन के जीनोम से हुआ खुलासा

दरअसल, एक नई खोज में पता चला है कि इंसानों में इस कोरोना वायरस के फैलने में वन्य जीव चींटीखोर (पैंगोलिन) की भूमिका भी हो सकती है। इस बारे में दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी डाली है। इस बयान में कहा गया है कि कोरोना का जीनोम, पैंगोलिन के जीनोम से 99 प्रतिशत मिलता है।

दुनिया के 31 देशों में coronavirus s ने पसारे पैर, जापान में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 61

इससे बीमारी फैलने की आशंका सबसे अधिक

चीन की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने इस स्टडी के हवाले से कहा है कि इंसानों में पैंगोलिन से बीमारी फैलने की आशंका सबसे अधिक है। आपको बता दें कि पैंगोलिन शल्कों वाला इकलौता स्तनधारी जीव है। कई एशियाई देशों में इसको खाने और दवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Updated on:
8 Feb 2020, 8:19 AM IST
Published on: